Breaking News: आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 17 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
17 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 17 Sept 2025 12:17 PM IST

    इजराइल के लिए जासूसी करने वाले को ईरान में फांसी

     ईरान ने आज दो लोगों को फांसी दी, इसमें एक इजराइल के लिए जासूसी करता था, दूसरे ने तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ करने वाला आरोपी ने सीरिया और इराक से सैन्य प्रशिक्षण लेकर ईरान में अवैध तरीके से एंट्री ली। सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी। 

  • 17 Sept 2025 11:44 AM IST

    ट्रंप प्रशासन के कदम की आलोचना को कम करने की कोशिश-काश पटेल

    काश पटेल ने सीनेट पैनल को बताया कि इस बात की कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है कि जेफरी एपस्टीन ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की तस्करी खुद के अलावा किसी और के लिए की, उन्होंने इस केस की समीक्षा खत्म करने के ट्रंप प्रशासन के कदम की आलोचना को कम करने की कोशिश की।

  • 17 Sept 2025 11:37 AM IST

    एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश

     उत्तराखंड के देहरादून में सिर्फ 24 घंटों में 264 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 141 मिमी बारिश हुई।  देहरादून में भारी बारिश ने दुकानें, घरों को पानी में डुबो दिया। 100 मीटर लंबी सड़क को बहा ले गई। 

  • 17 Sept 2025 11:23 AM IST

    आज शाम पटना पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह

     केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज शाम पटना पहुंचेंगे। शाह विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई मीटिंग भी करेंगे।

  • 17 Sept 2025 10:58 AM IST

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है, और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं। 

  • 17 Sept 2025 10:53 AM IST

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दी बधाइयां

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देशवासियों के लिए अपना सब कुछ समर्पित करके देश की प्रगति के लिए समर्पित हैं। आज उनका जन्मदिन है जिसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान और स्वच्छता के कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्हें पूरे देश और दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं।"

  • 17 Sept 2025 10:11 AM IST

    पीएम मोदी ने ओम बिरला जी को दिया धन्यवाद

    शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार ओम बिरला जी। देशवासियों के कल्याण और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार अपने प्रयासों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाली है। यह आप सबका स्नेह ही है, जो मुझे निरंतर देशसेवा में जुटे रहने के लिए प्रेरित करता रहता है।

  • 17 Sept 2025 9:54 AM IST

    आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पोस्ट करके दी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है। जनता और हमारे राष्ट्र की समृद्धि के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता, जो सबका साथ, सबका विकास और उनके द्वारा किए गए साहसिक सुधारों में परिलक्षित होती है, ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं। अपनी निष्ठा से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के लिए समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक उनकी कामना करता हूं।

  • 17 Sept 2025 9:41 AM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री @narendramodi जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं। 

  • 17 Sept 2025 9:33 AM IST

    पीएम मोदी ने राष्ट्रपति की बधाई पर दिया धन्यवाद

    आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार माननीय @rashtrapatibhvn जी। 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी भारतवर्ष के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपके विजन और विचार हमारे लिए बहुत प्रेरणादायी हैं।

Created On :   17 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story