Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 Aug 2025 2:14 PM IST
फ्लाईओवर एक्सटेंशन के नीचे की सड़क बनने के साथ झटके खा रहे वाहन
दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर का 23 अगस्त को लोकार्पण होने वाला है। इस फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में बचे हुये वर्क को किया जा रहा है इसमें दमोहनाका चौराहे से आसपास एक्सटेंशन वाले हिस्से में सड़क, नाले पर वर्क चल रहा है।
- 18 Aug 2025 2:05 PM IST
पौने तीन साल में ही उजड़ गया पौने दो करोड़ से संवारा गया उद्यान
विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर किस तरह लाखों-करोड़ों की होली खेली जाती है, शहर के बीचों-बीच स्थित सिविक सेंटर गार्डन इसका एक जीता-जागता उदाहरण है। करीब पौने तीन साल पहले पौने 2 करोड़ रुपए खर्च करके संवारा गया यह गार्डन फिर से बदहाल हो गया है। जहां-तहां गंदगी बिखरी नजर आ रही है।
- 18 Aug 2025 2:00 PM IST
बिहार में चल रही SIR पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया निलंबन प्रस्ताव
बिहार में चल रही SIR पर AAP सांसद संजय सिंह ने दिया निलंबन प्रस्ताव
- 18 Aug 2025 1:55 PM IST
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पहले अस्पताल में नहीं किया कैशलेस
अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनियां क्लेम तक नहीं दे रही हैं। परेशान होकर बीमितों को कोर्ट में केस लगाने मजबूर होना पड़ रहा है। सारे दस्तावेज देने के बाद भी उन्हें भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
- 18 Aug 2025 1:49 PM IST
मुंबई-ठाणे में आज और कल भारी बारिश की संभावना, कहीं-कहीं अति तीव्र वर्षा
मुंबई-ठाणे में आज और कल भारी बारिश की संभावना, कहीं-कहीं अति तीव्र वर्षा
- 18 Aug 2025 1:44 PM IST
सपाट रोड पर बढ़ा हैवी ट्रैफिक, स्पीड ब्रेकर न होने से हादसों का खतरा
शहर का एक हिस्सा ऐसा है जहां अभी तक स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाया गया और सुबह से लेकर देर शाम तक भारी वाहन बेखौफ दौड़कर यहां के लोगों को घायल कर रहे हैं। यहां बात हो रही है बरेला मनेरी रोड की, जहां शिकायतों के बावजूद संबंधित जिम्मेदार ध्यान तक नहीं दे रहे हैं।
- 18 Aug 2025 1:35 PM IST
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे
- 18 Aug 2025 1:34 PM IST
वेटिंग अभी भी कम नहीं, प्लेटफाॅर्म के बाहर तक यात्रियों की भीड़
जबलपुर से चलने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली हर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। हर कोच में सीट के लिए जद्दोजहद अभी भी जारी है। जबलपुर से अब रविवार की शाम को जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई जिसमें ज्यादातर यात्री मथुरा के थे।
- 18 Aug 2025 1:25 PM IST
क्लीन नर्मदा-ग्रीन जबलपुर के साथ नंबर-1 बनेगा जबलपुर
दैनिक भास्कर ने जबलपुर काे एक पहचान दी है। विश्व में आज भास्कर सर्वाधिक रीडरशिप में प्रथम तीन स्थान में है। जबलपुर को इसी तरह की ऊर्जा मिलती रहे तो क्लीन नर्मदा-ग्रीन जबलपुर के साथ जबलपुर नंबर-1 जबलपुर बनेगा। इसके लिए हमेें मिलकर काम करना होगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है।
- 18 Aug 2025 1:16 PM IST
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन आज दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंचेंगे
Created On :   18 Aug 2025 7:59 AM IST