Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 18 July 2025 8:44 AM IST
शिव का ऐसा अद्भुत धाम, जहां मंदिर के पत्थर से आती है डमरू की आवाज
देवाधिदेव महादेव का संसार बड़ा अद्भुत है। देश में शिव के प्रसिद्ध धामों की श्रृंखला बहुत बड़ी है। इसके साथ ही शिव के कुछ ऐसे भी धाम हैं जो इतने रहस्यमयी हैं जिनके बारे में सुनकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसके साथ ही शिव के कुछ ऐसे धाम भी हैं जिनके चमत्कार के सामने विज्ञान भी नतमस्तक हो जाता है। भारत में 'देव भूमि' के नाम से मशहूर और बर्फीले पहाड़ों का प्रांत कहकर संबोधित होने वाले हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा ही शिव मंदिर है जो रहस्यों से भरा पड़ा है। इस मंदिर के पत्थर से डमरू की आवाज आती है।
- 18 July 2025 8:35 AM IST
तेलंगाना के रंगारेड्डी में एक कार और लॉरी में टक्कर होने से 4 लोगों की हुई मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के आदिबटला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बोंगुलुरु गेट पर एक कार और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, एक घायल हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है: राघवेंद्र रेड्डी, इंस्पेक्टर, आदिबटला पुलिस स्टेशन
- 18 July 2025 8:22 AM IST
अजमेर में मूसलाधार बारिश से शहर के कई जगहों पर हुआ जलभराव
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर में मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए।ो
- 18 July 2025 8:15 AM IST
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान कार और ट्रक में हुई टक्कर, पांच यात्री घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बट्टल बल्लियां के पास आज सुबह एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच अमरनाथ यात्री घायल हो गए। उधमपुर स्थित सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने बताया, "कार में 8 लोग सवार थे जो अमरनाथ यात्रा करने जा रहे थे। एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी जिससे 8 में से 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।"
Created On :   18 July 2025 8:13 AM IST