Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 1 April 2025 2:53 PM IST
Jabalpur News: हर काेने में खुल गईं कई अवैध चौपाटी ईवनिंग वॉक करना तक हुआ मुश्किल
शहर के कई इलाकों में सज रही अवैध चौपाटी लोगों के लिए असुविधा का कारण बन रही है। यहां खान-पान की आड़ में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। शराबखोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं मुख्य सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
- 1 April 2025 2:48 PM IST
Jabalpur News: पौने 2 साल का वक्त बीता गठित नहीं हो पाया मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड
मानसिक रोगियों को समुचित इलाज और किसी भी तरह की समस्या के निदान के साथ न्याय मिल सके, इस आशय के साथ बनाए जा रहे मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड की शुरुआत अब तक नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल में शुरू होने वाले बोर्ड को लेकर 1 वर्ष 9 माह बाद भी कोई अपडेट नहीं है।
- 1 April 2025 2:44 PM IST
Satna News: आग लगने से आधा दर्जन किसानों की फसल खाक
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के जनार्दन पुर में आग लगने से कई किसानों की फसल जल गई, जिसकी शिकायत पुलिस के साथ राजस्व अमले से की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जो तेज हवा के साथ बड़े इलाके में फैल गई।
- 1 April 2025 2:39 PM IST
Satna News: एएआई ने पीडब्ल्यूडी से मांगी अपनी जमीन, भूमि जिस पर फोरलेन बायपास के लिए हो चुका है 58 करोड़ का वर्क आर्डर
उड़ान भरने से पहले ही यहां सियासी अखाड़ा बन चुके तकरीबन 30 करोड़ के एयरपोर्ट का अड़ंगा अब फैल कर 58 करोड़ के वर्क आर्डर पर प्रस्तावित सतना-मैहर फोरलेन बायपास तक पहुंच गया है।
- 1 April 2025 2:35 PM IST
Satna News: जबलपुर में पकड़े गए ठग कई राज्यों में कर चुके हैं वारदात
शहर के 5 सराफा व्यापारियों से मिलावटी गहनों के बदले लगभग साढ़े 7 लाख की असली ज्वैलरी ठगने वाली 55 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद उनकी करतूतों का काला चिट्ठा खुलने लगा है। क्राइम ब्रांच जबलपुर ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद गिरोह के 4 और सदस्यों को अलग-अलग जगह से हिरासत में ले लिया है, मगर अब भी कुछ ठग गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
- 1 April 2025 2:15 PM IST
Satna News: दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया
कोटर पुलिस ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले जाने और दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
- 1 April 2025 2:05 PM IST
Satna News: मंदाकिनी नदी में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैली
चित्रकूट थाना अंतर्गत नयागांव में बड़े पुल के नीचे एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जो कि यूपी के सीतापुर की रहने वाली थी। टीआई डीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को तकरीबन 12 बजे स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे नदी में महिला का शव उतराते देखकर थाने में सूचना दी।
- 1 April 2025 1:56 PM IST
Chhindwara News: संभागीय फूड मिलेट्स फेस्टिवल में पातालकोट की रसोई पहले नंबर पर रही
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय मिलेट फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला 29 एवं 30 मार्च को आयोजित हुआ। इसमें पातालकोट की रसोई की स्वीट डिश महुआ की पूड़ी, रबड़ी, महुआ के लड्डू मेले की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले व्यंजन बने।
- 1 April 2025 1:45 PM IST
Chhindwara News: आईपीएल सट्टा, कोतवाली और कुंडीपुरा ने पकड़े तीन क्रिकेट सटोरी, मुख्य सरगना अभी भी फरार
आईपीएल सीजन शुरू होने के साथ क्रिकेट सट्टा कारोबारी भी सक्रिय हो गए है। कोतवाली और कुंडीपुरा पुलिस ने पिछले दिनों दो कार्रवाई कर तीन क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ही प्रकरणों के मुख्य सरगना अभी भी फरार है। दोनों थानों की पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं दबोच पाई है।
- 1 April 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: मंदिर में चोरी, पुलिस के हत्थे चढ़े नाबालिग समेत दो आरोपी
रावनवाड़ा के ग्राम झुर्रे स्थित हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर का ताला तोडक़र चोरी की वारदात सामने आई थी। अज्ञात चोर दानपेटी चुरा ले गए थे। पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। बदमाशों में एक नाबालिग है। पुलिस ने दानपेटी से चोरी की रकम भी जब्त की है।
Created On :   1 April 2025 8:00 AM IST