Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 1 April 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: सौंसर पुलिस ने घेराबंदी कर गांजा तस्कर को दबोचा
सौंसर पुलिस ने सोमवार को बाइक सवार एक गांजा तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से १ किलो ५२५ ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
- 1 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 01-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 31 मार्च 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 1 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 01-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 31 मार्च 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ी हैं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 1 April 2025 12:55 PM IST
आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड, अंदर फंसे लोग
नोएडा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में आग लगने की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड। अंदर फंसे लोग।
- 1 April 2025 12:50 PM IST
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 18 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने की खबर है।
- 1 April 2025 12:45 PM IST
नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटी
गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर 6 हो गई है।
- 1 April 2025 12:40 PM IST
नई याचिका पर सुनवाई से इनकार
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के खिलाफ दायर नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है।
- 1 April 2025 12:35 PM IST
अखिलेश यादव बोले हर जगह बीजेपी...
वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने कहा है कि, हर जगह बीजेपी अपना कंट्रोल करना चाहती है।
- 1 April 2025 12:30 PM IST
सोने के भाव बढ़े
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 84,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 92,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 1 April 2025 12:25 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला हैं ऐसे में इसकी कीमत 1,03,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
Created On :   1 April 2025 8:00 AM IST