Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 1 April 2025 12:20 PM IST
निफ्टी में 276 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (01 अप्रैल 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, निफ्टी 276.10 अंक यानि कि 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,243.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 1 April 2025 12:12 PM IST
सेंसेक्स में भारी गिरावट
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (01 अप्रैल 2025, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 1,142.77 अंक यानि कि 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,272.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 1 April 2025 12:06 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज जयपुर में पेट्रोल और डीजल 04- 04 पैसे बढ़कर क्रमश: 104.72 रुपए और 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 34 पैसे महंगा होकर 92.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे गिरकर 94.71 रुपए और डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 1 April 2025 11:59 AM IST
आईपीएल 2025 कब और कहां देखें लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 13वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में एलएसजी इस मैच में आत्मविश्वास से भरी हुई होगी, क्योंकि उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया था।
- 1 April 2025 11:57 AM IST
अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का इतिहास जिस तरह के फैसलों से भरा है, उससे जो परिणाम भाजपा चाहती थी वह नहीं आए। भाजपा का हर फैसला वोट के लिए होता है। समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है। वह (भाजपा) पूरा नियंत्रण अपने पास चाहते हैं। इस देश ने वह समय भी देखा है जब प्रशासन के गलत फैसले के कारण भारत की संस्कृति और भाईचारे के खिलाफ खाई पैदा की गई है। GST हो, नोटबंदी हो या अन्य फैसले हों, वह(भाजपा) लोगों से कुछ न कुछ छीनने का काम करते हैं। वक्फ के माध्यम वह यह संदेश देना चाहते हैं कि अपना वोट बैंक ठीक कर लें। वह कहते थे कि हम(विपक्ष) तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, क्या वे(भाजपा) ईद पर किट बांटकर तुष्टीकरण नहीं कर रहे हैं।
- 1 April 2025 11:45 AM IST
वक्फ संशोधन बिल पर क्या बोलीं कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन?
वक्फ संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "इस बिल को चर्चा का हिस्सा बनने दीजिए और इसमें बहुत सारी खामियां है। जब ये जेपीसी में गया तो जो संशोधन होने चाहिए थे वो नहीं हुए बल्कि और संशोधन हो गए और ये देश जिस तरह से चलता है उसके हिसाब से नहीं है। इस पर जब चर्चा होगी तो बात होगी। ये निश्चित तौर पर देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए सही नहीं है।
- 1 April 2025 11:36 AM IST
अमेरिका का धमकी पर ईरान का जवाब
मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बमबारी वाली धमकी के बाद ईरान की ओर से भी जवाब सामने आया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने सोमवार को अमेरिका की धमकी का मुंह तोड़ जवा देते हुए कहा कि अगर यूएस या उसका कोई भी सहयोगी ईरान पर अटैक करता है को हमको भी परमाणु हथियार की मदद लेनी होगी। आपको बता दें कि, 29 मार्च को अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की धमकी दी थी। इसी धमकी का जवाब ईरान ने अब दिया है।
- 1 April 2025 11:24 AM IST
लोक आस्था का पर्व पटना में नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ
लोक आस्था के पर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज मंगलवार 1 अप्रैल को चैत्र शुक्ल तृतीया उपरांत चतुर्थी के दिन 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हो रहा है। इस पर्व के पहले दिन व्रती गंगा में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और आंवला की चासनी का प्रसाद खास महत्व रखता है।
- 1 April 2025 11:07 AM IST
'अद्भुत, बस अद्भुत' सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने विस्तारित मिशन के बाद पृथ्वी पर उतरने के कुछ दिनों बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरिक्ष से भारत को देखने के अपने अनुभवों को साझा किया।
- 1 April 2025 10:54 AM IST
दिल्ली में मौसम का हाल जानें
दिल्लीवासियों को अब तक तेज चलती हवाओं से गर्मी में कुछ राहत मिल रही थी। लेकिन अब यह राहत का दौर अंतिम चरण में आ गया है। देश की राजधानी में अब गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का बेहद ध्यान रखें। खास तौर पर बच्चों का। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   1 April 2025 8:00 AM IST