Breaking News: आज की बड़ी खबरें 1 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 1 April 2025 10:41 AM IST
यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब यूपी में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। आने वाले 4 से 5 दिनों में पारा 40 तक पहुंच सकता है जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो जाएंगे। यूपी में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 1 April 2025 10:32 AM IST
एमपी में मौसम ने ली करवट
मध्य प्रदेश में मौसम ने दुबारा करवट ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। वहीं, आज राजधानी भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगर आज बारिश होती है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। एमपी में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 1 April 2025 10:22 AM IST
नए वित्त वर्ष के पहले दिन कारोबारियों को मिली राहत,
नए वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दिन मंगलवार को सरकार ने कारोबारियों को तोहफा देते हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 41 रुपये कम कर दिए हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- 1 April 2025 10:08 AM IST
उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत को अपने इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रगति के लिए मिलकर काम कर रही हैं।
- 1 April 2025 10:00 AM IST
ट्रेन टक्कर
झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियां आपस में टकराई, टक्कर से लगी भीषण आग, दो पायलटो समेत तीन लोगों की मौत, कई घायल
- 1 April 2025 9:47 AM IST
मोल्दोवन रब्बी हत्या केस में सजा
UAE ने इजरायली-मोल्दोवन रब्बी की हत्या के तीन दोषियों को सुनाई मौत की सजा
- 1 April 2025 9:42 AM IST
दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर
झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियां आपस में टकराई, टक्कर से लगी भीषण आग
- 1 April 2025 9:32 AM IST
मुंबई में कल हो सकती है हल्की बारिश
IMD ने मुंबई में 2 अप्रैल तक हल्की बारिश का अनुमान जताया, 10 जिलों में येलो अलर्ट
- 1 April 2025 9:20 AM IST
इजरायल सरकार में खलबली
नेतन्याहू को वित्त मंत्री बेजालेल स्मोत्रिच का इस्तीफा, इजरायल सरकार में उथल-पुथल
- 1 April 2025 9:09 AM IST
इजरायल की गाजा को चेतावनी
गाजा के राफा शहर में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी, इजरायल ने खाली करने की चेतावनी दी
Created On :   1 April 2025 8:00 AM IST