Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 July 2025 3:11 PM IST
कांवड़ यात्रा 'नेम प्लेट' विवाद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "यह लोग साझा संस्कृति, साझा विरासत को नष्ट करना चाहते हैं। जो लोग भक्ति में सराबोर आते हैं, उनकी सेवा में सभी लोग लगे रहते हैं। मुसलमान भी उनकी सेवा करने का काम करते हैं। इनको इससे भी परेशानी होती है। यह मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं है
- 2 July 2025 2:54 PM IST
धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राजा अन्नामलाई पुरम में तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा आयोजित 32 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राजा अन्नामलाई पुरम में तमिलनाडु हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा आयोजित 32 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2025
(सोर्स- TNDIPR) pic.twitter.com/TEXOmojJnp - 2 July 2025 2:35 PM IST
अमरनाथ की यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों का स्वागत
जम्मू-कश्मीर में दक्षिण कश्मीर के लोग काजीगुंड में नवयुग सुरंग पर अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत करने के लिए लोग खड़े होकर स्वागत के लिए तैयार हैं, और इंतजार कर रहे है।
- 2 July 2025 2:23 PM IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और अनुशासित पार्टी का अपना एक चरित्र होता है। हमने अपना नया अध्यक्ष चुना है। सीएम ने हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी।
- 2 July 2025 2:03 PM IST
भारी बारिश से हुए नुकसान पर बोले हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, "बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है, विशेष तौर से मेरे विधानसभा क्षेत्र सराज में, नाचन विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ है।
- 2 July 2025 1:54 PM IST
खंडेलवाल बनेमध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष
बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष, वीडी शर्मा ने सौंपा पार्टी का झंडा
- 2 July 2025 1:28 PM IST
पटना में संगठन की मजबूती के लिए बीजेपी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे राजनाथ सिंह
बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी साल होने के चलते बिहार में सरकार और विपक्ष के नेताओं का बिहार आना जाना लगा हुआ है। बिहार दौरे पर जा रहे नेता एक दूसरे दल पर निशाना साध रहे है। इस कड़ी में आज प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। पटना में सिंह संगठन की मजबूती के लिए बीजेपी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
- 2 July 2025 1:22 PM IST
रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को अमरनाथ यात्रा का समापन
अमरनाथ यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। यात्रा 38 दिन तक चलने वाली है जो पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
- 2 July 2025 1:09 PM IST
उपायुक्त मोहम्मद अलियास खान ने कहा यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई
जम्मू-कश्मीर के रामबन में उपायुक्त मोहम्मद अलियास खान ने कहा आज हमने रामबन जिले में श्री अमरनाथ जी यात्रियों का स्वागत किया है। यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि यात्रा सफल रहे। हमारी ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
- 2 July 2025 1:02 PM IST
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज बुधवार को जम्मू के पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ। पुलिस और सीआरपीएफ ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारेभी लगाए। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी।
Created On :   2 July 2025 7:59 AM IST