Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 July 2025 9:06 PM IST
सहकारिता से हर घर को रोजगार से जोड़ना संभव - विश्वास सारंग
मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारिता के जरिए हर घर को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। राजधानी के समन्वय भवन में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए पैक्स का सुदृढ़ीकरण करना आवश्यक है।
- 2 July 2025 8:04 PM IST
कोर्ट के फैसले से संतुष्ट हसीन जहां, कहा - 'अब अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकूंगी'
कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच चल रहे कानूनी विवाद पर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने शमी को हसीन जहां और बेटी को चार लाख रुपए प्रति माह भरण-पोषण के तौर पर देने का आदेश दिया है। फैसले से संतुष्ट हसीन जहां का कहना है कि शमी जैसी जिंदगी बिता रहे हैं, उन्हें और बेटी को भी वैसी ही जिंदगी जीने का हक है। इसके साथ ही हसीन जहां ने बताया कि अब वह अपनी बेटी को एक अच्छे स्कूल में पढ़ा सकती हैं।
- 2 July 2025 7:44 PM IST
भाजपा एकजुट है और पीएम मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से चल रही सरकार रणबीर गंगवा
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। विधायकों के साथ डिनर पार्टी को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखे जाने से लेकर सड़कों की स्थिति और बिजली के बढ़े हुए बिलों तक, रणबीर गंगवा ने हर मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। रणबीर गंगवा ने साफ किया कि भाजपा एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से सरकार चल रही है।
- 2 July 2025 7:19 PM IST
बिहार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मत्स्य पालन में वृद्धि और रोजगार का हो रहा सृजन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) बिहार में भागलपुर के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से न सिर्फ मत्स्य पालन में वृद्धि हुई, बल्कि रोजगार का सृजन भी बड़े पैमाने पर हुआ। पीएमएमएसवाई से जिले के 150 किसान लाभान्वित हैं।
- 2 July 2025 6:44 PM IST
देश विरोधी काम करने वाले संगठनों के साथ कांग्रेस का गठजोड़ राजीव चंद्रशेखर
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन संगठनों के साथ गठबंधन कर रही है जो देश विरोधी काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसका एक उदाहरण वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत का दिया है।
- 2 July 2025 6:33 PM IST
टाइगर श्रॉफ के सॉन्ग 'बेपनाह' में दिखा सिजलिंग डांस मूव्स
टाइगर श्रॉफ और निमृत कौर अहलूवालिया स्टारर वीडियो सॉन्ग 'बेपनाह' को मेकर्स ने बुधवार को जारी कर दिया। वहीं, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें कैप्शन दिया, "अपने डांसिंग शूज पहनें, गाना रिलीज हो गया है।"
- 2 July 2025 6:23 PM IST
AAP नेता गोपाल राय ने विसावदर चुनाव को लेकर दी प्रतिक्रिया
AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "विसावदर चुनाव के बाद जिस तरह से गुजरात भर में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, बदलाव के लिए काम करना चाहते हैं, उन सभी को पार्टी से जोड़ने के लिए अरविंद केजरीवाल ने आज से गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान शुरू किया है, इसके तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव, हर मोहल्ले में जाएंगे और लोगों को जोड़ेंगे।"
- 2 July 2025 6:13 PM IST
RJD नेता तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी दलों को लेकर दी प्रतिक्रिया
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "सभी सत्ताधारी दल चुप हैं। साजिश करने वाले वही लोग हैं। नीतीश कुमार के लोग गरीबों के वोट कटवा रहे हैं ताकि गरीब को पेंशन और राशन नहीं मिले।"
- 2 July 2025 3:35 PM IST
तेजस्वी यादव ने दिव्यांग विभाग का गठन करने की करी बात
तेजस्वी यादव ने दिव्यांग विभाग के गठन को लेकर दी प्रतिक्रिया, आज सरकार आपको अपना नहीं समझती है और इसलिए आपके लिए कोई काम नहीं किया। आज से आपका दुख मेरा और मेरे हिस्से का सुख आपका। हम दिव्यांग विभाग का गठन करेंगे और पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण प्रदान किया जाएगा।"
- 2 July 2025 3:26 PM IST
गोंडा DM नेहा शर्मा ने सरयू घाघरा से प्रभावित तहसीलों के बारे में दी जानकारी
गोंडा DM नेहा शर्मा ने कहा, "सरयू घाघरा से हमारी दो तहसीलें प्रभावित हैं, नदी किनारे के गांव प्रभावित हैं। हमने वहां अलर्ट जारी कर दिया है क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और भारी बारिश से स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में मॉक ड्रिल की गई, सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर हैं और हम सभी स्थितियों का आकलन कर रहे हैं। अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो हम समय रहते उससे निपट में सक्षम हैं।"
Created On :   2 July 2025 7:59 AM IST