Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 July 2025 12:46 PM IST
वक्फ संशोधन अधिनियम पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का बड़ा बयान
वक्फ संशोधन अधिनियम पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा आज देश में सबसे ज्यादा संपत्ति वक्फ के पास है लेकिन वक्फ की संपत्ति का लाभ आम, गरीब मुसलमानों को नहीं मिल रहा है।
- 2 July 2025 12:28 PM IST
वित्त वर्ष 2025 में भारत में ऑफिस लीजिंग में जीसीसी का दबदबा, फॉर्च्यून 500 कंपनियां सबसे आगे
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ झलक साझा की, जिसमें वह छोटे बच्चों के संग जश्न का लुत्फ उठाती दिखीं। इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने बर्थडे सेलिब्रेशन की पोस्ट शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "खास छोटे बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इन खूबसूरत बच्चों के लिए प्यार और आभार। दिल भर आया है।" तस्वीरों में अभिनेत्री बच्चों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
- 2 July 2025 12:20 PM IST
मजीठिया के समर्थकों को नजरबंद किया जा रहा, पंजाब में अघोषित आपातकाल सुखबीर सिंह बादल
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी का मुद्दा राज्य में तूल पकड़ रहा है। ड्रग्स और आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी हुई थी। अकाली दल के प्रमुख नेता सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि मजीठिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मोहाली जाने वाले कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर 'अघोषित आपातकाल लागू' करने के आरोप लगाए।
- 2 July 2025 12:15 PM IST
'बुमराह फिट, लेकिन..' मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान
भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल (बुधवार) से शुरू हो रहा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरा मैच खेलने के लिए बुमराह पूरी तरह से फिट हैं लेकिन वर्ललोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा कि वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने या नहीं।
- 2 July 2025 12:10 PM IST
कैलिफोर्निया फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों को बदं कर दिया गया और इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशन चलाए गए।
- 2 July 2025 12:01 PM IST
अब फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले की जांच एसआईटी करेगी
नागपुर सहित पूरे राज्य में चल रहे फर्जी शालार्थ आईडी घोटाले की जांच एसआईटी करेगी। यह घोषणा करते हुए शिक्षण मंत्री दादा भुसे ने विधानसभा में कहा कि इस विषय की समझ और जानकारी रखने वाले वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी बनाकर इसकी जांच की जाएगी। विधायक प्रवीण दटके ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए सरकार को ही आइना दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा देना पुण्य का काम है, लेकिन दुर्भाग्य से, सबसे अधिक भ्रष्टाचार शिक्षण विभाग में होता है।
- 2 July 2025 11:55 AM IST
जल ब्राह्मी दिमाग से दिल तक को स्वस्थ रखने में कारगर 'एडाप्टोजेन'
आयुर्वेद की दुनिया में जल ब्राह्मी को औषधीय गुणों से भरपूर पौधे के रूप में जाना जाता है। नम स्थानों और पानी के आसपास उगने वाली इस छोटी-सी बूटी को निरब्राह्मी या जल नेवरी भी कहते हैं। यह 'आयुर्वेदिक एडाप्टोजेन' न केवल दिमाग को तेज करने बल्कि शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।
- 2 July 2025 11:52 AM IST
मावरा होकेन से सबा कमर तक पाकिस्तानी सेलेब्स का इंडिया में दिखने लगा इंस्टाग्राम अकाउंट
भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव चल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स ने इंडिया को बहुत बुरा भला कहा था। जिसके बाद इन सेलेब्स का भारत में इंस्टाग्राम बैन कर दिया गया था। लोग पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में नहीं देख सकते थे। अब दो महीने बाद ये बैन हटा दिया गया है और इंडिया में पाकिस्तान के कुछ सेलेब्स के अकाउंट दिखने लगे हैं। जिसमें सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन का नाम शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मावरा ने हिंदुस्तान को कायर कहा था। वहीं कुछ सेलेब्स के अकाउंट अभी भी नहीं नजर आ रहे हैं।
- 2 July 2025 11:15 AM IST
निमरत ने की टाइगर की तारीफ, बोलीं- 'हर फ्रेम में दिखता है उनका पैशन'
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और टीवी एक्ट्रेस निमरत कौर का म्यूजिक वीडियो ‘बेपनाह’ आज यानी 2 जुलाई को रिलीज हो चुका है। निमरत ने को-एक्टर टाइगर की तारीफ करते हुए बताया कि वह मेहनती हैं और हर फ्रेम में उनका पैशन दिखता है। टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ फेम निमरत कौर ने इस वीडियो में टाइगर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया है। उनके ग्लैमरस अंदाज और टाइगर की डांस प्रतिभा ने इस गाने को खास बना दिया है।
- 2 July 2025 11:05 AM IST
हावड़ा नगर निगम में पेड़ गिरने से दो कर्मचारियों की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
हावड़ा नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने बुधवार सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक गिरने से दो अस्थायी कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उमेश महतो और नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह-सुबह हुआ, जब ये कर्मचारी नगर निगम के मुख्य गेट के पास चाय पी रहे थे और अखबार पढ़ रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया और आपदा प्रबंधन विभाग ने पेड़ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
Created On :   2 July 2025 7:59 AM IST