Breaking News: आज की बड़ी खबरें 2 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 2 Oct 2025 9:09 AM IST
बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट लिख जाहिर की खुशी
बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता की कविताओं के अंश अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर खुशी जाहिर की है। अभिषेक बच्चन की पेशेवर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (जेपीपी) प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में जीत गई है। टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-37 के स्कोर से हरा दिया है।
- 2 Oct 2025 9:04 AM IST
दिल्ली में गोल्डी बराड़ गैंग के बदमाशों से मुठभेड़, घायल दो बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के संगठित गैंग के दो खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
- 2 Oct 2025 8:40 AM IST
रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, सहारनपुर के किसानों ने जताई खुशी
केंद्र सरकार द्वारा रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए सभी अनिवार्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी पर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के किसानों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसानों ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का धन्यवाद किया है।
- 2 Oct 2025 8:36 AM IST
शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उन्हें कुछ दिन पहले बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
- 2 Oct 2025 8:26 AM IST
स्वाद और सेहत के साथ-साथ रोगी भी बना सकते हैं कढ़ी-चावल, रखना होगा इन बातों का ध्यान
उत्तर भारत में कढ़ी-चावल एक पारंपरिक डिश है, जिसे बड़े स्वाद के साथ खाया जाता है। ये डिश स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना भी होती है। कढ़ी एक प्रोबायोटिक व्यंजन है, क्योंकि इसमें दही होती है, और दही पेट और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छी होती है।
- 2 Oct 2025 8:05 AM IST
हरियाणा सीएम सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- उनके मार्गदर्शन में प्रगति कर रहा हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Created On :   2 Oct 2025 8:00 AM IST