Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 20 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Aug 2025 3:52 PM IST
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने हंगामे को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "TMC के लोग संसद में हंगामा मचा रहे थे। उनके साथ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लोग अपनी सीट पर बैठे थे और वहां से हंगामा कर रहे थे। हम संसद में सृजनात्मक कार्य करने जाते हैं। अगर देश के गृह मंत्री विधेयक लेकर आए हैं तो यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम उन्हें सुने। हम इस तरह के व्यवहार की निंदा करते हैं।"
- 20 Aug 2025 3:41 PM IST
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने गृह मंत्री और स्पीकर को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "पूरा देश देख रहा था कि किस तरह गुंडागर्दी हुई। जब गृह मंत्री ने स्पीकर से कहा कि विधेयकों को (JPC को भेजा जाना चाहिए), तो कोई जल्दबाजी नहीं है। लेकिन कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने विधेयकों की प्रतियां फाड़नी शुरू कर दीं और उन्हें स्पीकर के आसन की ओर फेंकना शुरू कर दिया; TMC और कांग्रेस के सांसद वेल में आ गए, वे लड़ाई करने पर अड़े थे। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। स्पीकर को कार्रवाई करनी चाहिए।"
- 20 Aug 2025 3:30 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एनके प्रेमचंद्रन का कहना है कि विधेयक जल्दबाजी में लाए गए हैं। इसका कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि मैं विधेयक को JPC को भेजने का अनुरोध करने वाला हूं। JPC में लोकसभा और राज्यसभा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य होंगे। वे इस पर विचार-विमर्श करेंगे और इसे आपके सामने लाएंगे।"
- 20 Aug 2025 3:23 PM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने विधेयकों को लेकर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "ये तीनों विधेयक भारत के संविधान के मूलभूत स्वरूप के विरुद्ध हैं। भारत का संविधान कहता है कि आप तब तक बेगुनाह है जब तक आपका गुनाह साबित नहीं होता। आप किसी जांच अधिकारी या SHO को हमारे प्रधानमंत्री का बॉस नहीं बना सकते हैं।"
- 20 Aug 2025 3:00 PM IST
मकान के लेवल से ऊंची बना दी सड़क, नहीं खुल पा रहे कई घरों के दरवाजे
रूरल इंजीनियरिंग सर्विस (आरईएस) शहर में किस तरीके से सड़क का निर्माण कर रहा है, इसकी बानगी रांझी तुलसी नगर स्थित साईं मंदिर के पास देखी जा सकती है। यहां पर मकान के लेवल से एक फुट ऊंची सड़क बना दी गई है। लोगों के दरवाजे तक नहीं खुल पा रहे हैं।
- 20 Aug 2025 2:50 PM IST
तेज रफ्तार से कोर्ट परिसर में दाखिल हुई काली फिल्म लगी कार, घंटों तक खड़ी रही
शहर की सड़कों पर जहां काली फिल्म लगी कारें आसानी से दौड़ती नजर आ रही हैं, वहीं शासकीय विभागों में आने वाले लोग भी धड़ल्ले के साथ ऐसे वाहन लाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को भी हुआ जब ओमती क्षेत्र स्थित जिला न्यायालय परिसर में किसी कार्यवश एक व्यक्ति सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी-20 सीजे 5207 में तेजी से अंदर आया।
- 20 Aug 2025 2:40 PM IST
रिटायरमेंट के आठ साल बाद भी पेंशन नहीं मिलने से परेशान पीड़ित ने जनसुनवाई में लगाई गुहार
साहब...2017 में अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मैंने कंपलसरी रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन तब शाखा प्रबंधक ने रिटायरमेंट को त्यागपत्र मान लिया और मुझे पेंशन राशि देने से मना कर दिया। पिछले आठ सालों से मैं पेंशन के लिए अधिकारियों के पास गुहार लगा रहा हूं, लेकिन मेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- 20 Aug 2025 2:30 PM IST
जिला न्यायालय ने जल संसाधन विभाग की चल संपत्ति कुर्क की
किसानों के पक्ष में फैसले के बावजूद मुआवजे का भुगतान नहीं किए जाने पर जिला न्यायालय ने जल संसाधन विभाग के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को कुर्की वारंट लेकर पहुंचे न्यायालय के कर्मचारियों ने जल संसाधन विभाग के परासिया रोड स्थित कार्यपालन यंत्री कार्यालय की चल संपत्ति कुर्क की।
- 20 Aug 2025 2:20 PM IST
यूरिया का हल्ला- किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, सड़कों पर उतरे अन्नदाता
यूरिया के लिए हल्ला जिले में बरकरार है। कहीं किसानों की लम्बी कतारें लगी हैं तो कहीं किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को गुरैया रोड स्थित मार्कफेड के खाद नगद वितरण केंद्र में किसानों ने खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर विरोध जताया। किसानों की भीड़ मुख्य सड़क पर जमा हो गई।
- 20 Aug 2025 2:10 PM IST
पालाखेड़ में नहर टूटी, पानी खेतों में समाया, फसलों को नुकसान
सांवरी में स्थित जल संसाधन विभाग के उमरनाला जलाशय की पालाखेड़ मुख्य नहर फूट गई है। मंगलवार शाम को नहर फूटते ही बारिश से लबालब नहर का पानी आसपास खेतों में समा गया। जिससे आसपास के खेतों में लगी सोयाबीन, मक्का, गेंदा और धान की फसल को नुकसान पहुंचने की स्थिति बताई जा रही है।
Created On :   20 Aug 2025 8:00 AM IST