Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 20 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Aug 2025 2:00 PM IST
कांग्रेस का किसान बचाओ आंदोलन आज
यूरिया की कमी समेत किसानों की समस्याओं को लेकर मैदान में नजर आ रही कांग्रेस 20 अगस्त को किसान बचाओ आंदोलन करने वाली है। जिला मुख्यालय में जेल बगीचा मैदान में सुबह 11.30 बजे से होने वाले आंदोलन में शामिल होने पूर्व सांसद नकुलनाथ मंगलवार को पहुंच गए हैं।
- 20 Aug 2025 1:50 PM IST
नदी में डूबने से एक नाबालिग की मौत
मैहर कोतवाली अंतर्गत भैसासुर में एक नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 20 Aug 2025 1:44 PM IST
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा की प्रतिक्रिया
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "डायवर्ट करने का कोई प्रयास नहीं है। विपक्ष के लोग जनता का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं। सरकार एक महत्वपूर्ण बिल लाने जा रही है जिसमें जो लोग अगर 30 दिन से ज्यादा जेल में रह रहे हैं तो वो मंत्री पद पर नहीं रहेंगे। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण तो कोई काम नहीं हो सकता लेकिन विपक्ष को संसद में बाधा डालनी है। जो सभी महत्वपूर्ण बिल थे, वो हम पास कर रहे हैं और करेंगे।"
- 20 Aug 2025 1:40 PM IST
दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 13 घायल
रामनगर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घरों के बीच बनी एक दीवार को लेकर दोनों पक्ष सोमवार की रात को आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।
- 20 Aug 2025 1:30 PM IST
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बंदी
अमदरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई रेनू मिश्रा ने बताया कि 18 अगस्त की शाम को 15 वर्षीय किशोरी नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी, जहां आरोपी राजा कोल 19 वर्ष, ने उसे अकेले देखकर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर रेप किया।
- 20 Aug 2025 1:20 PM IST
चाणक्यपुरी गोलीकांड, गोलीबारी करवाने के मास्टरमाइंड की जमानत खारिज
फर्नीचर व्यापारी के चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित घर में दिनदहाड़े गुंडे बुलाकर गोलीबारी करवाने के मास्टरमाइंड हुंडी दलाल कमल माटा की नियमित जमानत याचिका अदालत ने सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है।
- 20 Aug 2025 1:10 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 20-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 19 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 20 Aug 2025 1:00 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 20-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.36 रुपये प्रति लीटर है। कल, 19 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 20 Aug 2025 12:51 PM IST
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिया बयान
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बहुत कायरतापूर्ण हमला हुआ है। उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए जिस प्रकार अथक प्रयास किए हैं उससे यह हमला उनके काम में किसी प्रकार का अवरोध नहीं डालेगा। भाजपा इस हमले की निंदा करती है।"
- 20 Aug 2025 12:40 PM IST
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने दी टिप्पणी
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "विपक्ष को आशंका है कि इसमें विपक्ष के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को ही परेशान किया जाएगा और उन्हें पद से हटाने की कोशिश होगी।"
Created On :   20 Aug 2025 8:00 AM IST