Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 March 2025 9:15 AM IST
नागपुर हिंसा को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई
महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट को लेकर कार्रवाई की गई है। महाराष्ट्र राज्य साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने नागपुर में हाल ही में हुए दंगों के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाले अकाउंट्स की पहचान की है।
- 20 March 2025 9:06 AM IST
गाजा में शोक सभा के दौरान इजरायली हवाई हमले में 16 की मौत, 30 घायल
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 16 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए।
- 20 March 2025 8:55 AM IST
अमेरिका एक भारतीय शोधकर्ता गिरफ्तार, निर्वासन का खतरा
अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में भारतीय शोधकर्ता बदर खान सूरी को आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और वकील के अनुसार सूरी को निर्वासित किया जा सकता है। पोलिटिको ने सूरी के वकील के हवाले से बताया कि, बदर खान सूरी को सोमवार को वर्जीनिया राज्य के वाशिंगटन उपनगर में उनके घर के बाहर “नकाबपोश” अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया, जिन्होंने उन्हें बताया कि उनका छात्र वीजा रद्द कर दिया गया है।
- 20 March 2025 8:33 AM IST
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर पुलिसबल तैनात
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई। कल देर शाम पंजाब पुलिस ने किसानों को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया, उनके द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटा दिया गया है।
- 20 March 2025 8:24 AM IST
महाराष्ट्र फर्नीचर दुकान में आग
आजाद चौक फर्नीचर की दुकानों में आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
- 20 March 2025 8:09 AM IST
महाराष्ट्र की फर्नीचर की दुकान में लगी आग
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के आजाद चौक पर फर्नीचर की दुकानों में आग लग गई।
- 20 March 2025 8:04 AM IST
दिल्ली का मौम
राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   20 March 2025 8:00 AM IST