Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 22 April 2025 12:49 AM IST

    केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लालू परिवार पर कसा तंज

    केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा- 1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज हुआ करता था, लेकिन NDA गठबंधन में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने कानून व्यवस्था पर काफी नियंत्रण पाया और आज कानून का राज स्थापित है, आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और कल भी मुख्यमंत्री रहेंगे। बिहार में कांग्रेस का जमीर और ज़मीन दोनों गायब है।

  • 22 April 2025 12:26 AM IST

    15,000 करोड़ की दलाली की दुकान बंद! - असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "₹15,000 करोड़ की दलाली की दुकान बंद! जी हां, 1.5 लाख सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाकर वह पैसा बंद हो गया जो रिश्वतखोरों और भ्रष्ट नेताओं की जेब में जाता था।"

  • 21 April 2025 11:48 PM IST

    राहुल गांधी द्वारा भारतीय चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी का बयान

    अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा भारतीय चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "राहुल गांधी सदन में कोई मुद्दा नहीं उठाते बल्कि विदेश जाकर भारत को असम्मानित करते हैं। राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे काम नहीं करते केवल सवाल उठाते हैं। मैं उन्हें सलाह दूंगी कि वे पहले संसद में सवाल उठाएं। विदेश जाकर ऐसे बेबुनियादी आरोप लगाना दिखाता है कि आप(राहुल गांधी) भारत माता का सम्मान नहीं करते हैं।"

  • 21 April 2025 11:19 PM IST

    IPL 2025 - GT ने 39 रनों से हासिल की जीत

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थे। ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 39 रनों से जीत हासिल की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 199 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर केवल 159 रन ही जोड़ सकी। गुजरात की शानदार जीत में उनके गेंदबाजों की अहम भूमिका रही जिन्होंने केकेआर जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली टीम को इतने छोटे से स्कोर पर रोकने में टीम की काफी मदद की।

  • 21 April 2025 10:56 PM IST

    खराब हुई केकेआर की हालत

    केकेआर की पारी में 16 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने गुजराता टाइटंस के दिए 199 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेटों के नुकसान पर 119 रन जोड़ लिए हैं। टीम को अब भी 24 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है। उन्हें जीत के लिए फिल्हाल 20 के रन रेट से रन बनाने की जरूरत है।

  • 21 April 2025 10:36 PM IST

    IPL 2025 - KKR को लगातार लगे दो झटके

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दिए 199 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगातार झटकों का सामना करना पड़ रहा है। 10 ओवरों में टीम ने केवल 2 विकेट गंवाए थे। लेकिन केवल अगले 3 ओवरों में टीम ने दो और विकेट गंवा दिए। इस दौरान 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर तो 13वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे आउट हुए। 

  • 21 April 2025 10:21 PM IST

    IPL 2025 - 10 ओवरों के बाद KKR का स्कोर

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले की दूसरी पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। गुजरात टाइटंस के दिए 199 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन 10 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 68 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में 131 रनों की जरूरत है। 

  • 21 April 2025 10:05 PM IST

    खत्म हुआ केकेआर की पारी का पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दिए 199 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए केकेआर की टीम मैदान में उतर चुकी है। केकेआर की पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं। 

  • 21 April 2025 9:41 PM IST

    199 रन के टारगेट का पीछा कर रही केकेआर को लगा पहला झटका, गुरबाज आउट

    गुजरात टाइटंस ने IPL के 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 199 रन का टारगेट दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडिय में KKR ने बॉलिंग चुनी। GT ने 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए। 199 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स से रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ओपनिंग करने उतरे। टीम ने पहले ओवर में गुरबाज का विकेट गंवा दिया। उन्हें मोहम्मद सिराज ने LBW किया। गुरबाज 1 ही रन बना सके।

  • 21 April 2025 9:11 PM IST

    IPL 2025 - KKR को मिला 199 रनों का टारगेट

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 199 रनों का टारगेट सेट किया है। 

Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story