Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 21 April 2025 8:58 PM IST

    राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भड़के मंत्री अनिल विज

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी जब भी कुछ कहते हैं तो देश के बाहर जाकर कहते हैं। वे विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का अभियान चला रहे हैं। वे जिस भी देश में जाते हैं, भारत की निंदा करते हैं... वे लोकसभा में भी बोल सकते हैं लेकिन आश्चर्य की बात है कि वह भारत माता को अपनी मां मानते भी हैं या नहीं, जो हर बार विदेश में जाकर निंदा करते हैं।"

  • 21 April 2025 8:42 PM IST

    IPL 2025 - खत्म हुआ 15 ओवरों का खेल

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 15 ओवरों में गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से इस वक्त क्रीज पर जोस बटलर (22) और कप्तान शुभमन गिल (61) खड़े हैं। 

  • 21 April 2025 8:30 PM IST

    IPL 2025 - GT को लगा पहला झटका

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को पहला और तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के लिए 52 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वह ऑलराउडंर आंद्रे रसल की गेंद का शिकार बन गए। 

  • 21 April 2025 8:29 PM IST

    अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने आईना दिखाया - मंत्री नरेंद्र कश्यप

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने आईना दिखाने का काम किया। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव में 8 सीटों पर भाजपा की जीत दिलाकर जनता ने इशारा कर दिया कि आने वाले 10-20 सालों तक अखिलेश यादव का प्रदेश में कुछ भी बनने वाला नहीं है।"

  • 21 April 2025 8:15 PM IST

    IPL 2025 - 10 ओवरों के बाद GT का स्कोर

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले की पहली पारी में 10 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी कर रही गुजरात टाइटंस की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है। बता दें, सुदर्शन अपने अर्धशतक से केवल 1 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 49 रन बनाए हैं।

  • 21 April 2025 7:56 PM IST

    IPL 2025 - खत्म हुआ GT के पारी का पॉवर प्ले

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में टॉस हारने के बाद गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। उनकी पारी के पॉवर प्ले की समाप्ति हो चुकी है। इस वक्त तक टीम ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 21 रन तो कप्तान शुभमन गिल ने 22 रन बनाए हैं। 

  • 21 April 2025 7:32 PM IST

    IPL 2025 - मुकाबले की हुई शुरुआत, बल्लेबाजी करने उतरी GT

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। कोलकाता स्थित ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले जाने वाले मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए गुजरात टाइटंस की टीम उतर चुकी है। टीम की ओर से साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। 

  • 21 April 2025 7:17 PM IST

    IPL 2025 - KKR और GT की प्लेइंग इलेवन

    गुजरात टाइटंस

    शुबमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), आंद्रे रसेल, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

  • 21 April 2025 7:16 PM IST

    बार-बार देश का अपमान करते हैं राहुल - बिहार डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी बार-बार देश का अपमान करते हैं, संविधान की किताब को हाथ में लेकर नाटक करेंगे, लेकिन संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाकर उसकी धज्जियां उड़ा देंगे। विपक्ष के ऐसे दोहरे चरित्र वाले नेता पर धिक्कार है। जो लोग अपने देश का अपमान करते हैं, संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं, जो संविधान को नहीं मानते, वे उस पद(नेता प्रतिपक्ष) के लायक नहीं हैं।"

  • 21 April 2025 7:07 PM IST

    IPL 2025 - KKR ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। कोलकाता स्थित ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले जाने वाले मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story