Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 21 April 2025 1:35 PM IST
Jabalpur News: मैपिंग से आसान होगी ट्रांसको की हाई टेंशन लाइन की फाॅल्ट रिपेयरिंग
मध्य प्रदेश पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी (ट्रांसको) द्वारा कराए जा रहे एसेट मैपिंग के जरिए दुर्गम क्षेत्रों में सुधार कार्य को बहुत कम समय में किया जा सकेगा। इससे ट्रांसमिशन सिस्टम का डिजिटल डाटा तुरंत मिल सकेगा। इसके कारण ट्रांसको की लाइनों में सुधार कार्य करना सरल हो जाएगा।
- 21 April 2025 1:32 PM IST
नहीं रहे पोप फ्रांसिस
88 वर्ष की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। पोप के निधन का बयान वेटिकन ने जारी किया है। वे लगातार खराब स्वास्थ्य और शारीरिक दर्द से जूझ रहे थे, पेट की बड़ी सर्जरी सहित कई ऑपरेशन करवाने के बाद एक साल से ज्यादा समय से व्हीलचेयर या बेंत का इस्तेमाल कर रहे थे।
- 21 April 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: किताब से ज्यादा "कीमत' परीक्षा लेती थी, अब बस्ता पूरा भरा है
बच्चे किताबों से "सबक' ताे आसानी से सीख लेते हैं लेकिन जब बारी नए सेशन में नई क्लास की किताबों को खरीदने की होती है तो बहुत सारे बच्चों के लिए स्कूल का रास्ता तय करना आसान नहीं होता। इस स्कूली सेशन में कम से कम बस्तों पर कीमत का बोझ तो हावी नहीं रहा। एक पहल ऐसी की गई कि कक्षा पहली से 12वीं तक की 34 हजार से अधिक किताबें आ गईं।
- 21 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 21-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.70 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 21 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 21-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 18 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.35 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.04 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 21 April 2025 1:00 PM IST
निशिकांत दुबे पर केस कीजिए, हमारी अनुमति की जरूरत नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने की मांग की गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केस करने के लिए आपको उनकी अनुमति की जरूरत नहीं है।
- 21 April 2025 12:50 PM IST
निफ्टी 24,183 के पार
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 अप्रैल 2025, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 331.65 अंक यानि कि 1.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,183.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 21 April 2025 12:45 PM IST
सेंसेक्स में 1,047 अंकों की तेजी
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (21 अप्रैल 2025, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,047.02 अंक यानि कि 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,600.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 21 April 2025 12:35 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
बात करें भारतीय रुपया की तो सोमवार को इसमें बढ़त दर्ज की गई और यह डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजूबूत होकर 85.11 पर खुला। इससे पहले बीते गुरुवार की सुबह भारतीय रुपया 20 पैसे बढ़कर 85.48 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 31 पैसे बढ़कर 85.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 21 April 2025 12:20 PM IST
सोने के भाव गिरे
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते सप्ताह उछाल देखा गया। वहीं नए सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST