Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 21 April 2025 12:17 PM IST
चांदी के दाम स्थिर
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते सप्ताह उछाल देखा गया। वहीं नए सप्ताह की शुरुआत में कुछ राहत मिली है। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यह 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के बेहद करीब बनी हुई है। सिल्वर का भाव 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर देखा गया है।
- 21 April 2025 12:10 PM IST
ईंधन के रेट कई शहरों में बदले
आज गुड़गांव में पेट्रोल 21 पैसे कम होकर 95.04 रुपए और डीजल 20 पैसे घटकर 87.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 27 पैसे कम होकर 101.39 रुपए और 25 पैसे घटकर 92.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे कम होकर 104.41 रुपए और डीजल 28 पैसे घटकर 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 94.79 रुपए और डीजल 31 पैसे महंगा होकर 87.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 21 April 2025 12:05 PM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में मामूली गिरवट आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (21 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया। बीते दिन की तुलना में इसमें 1.54 डॉलर की कमी आई है, जो कि पहले 63.14 डॉलर प्रति बैरल था।
- 21 April 2025 12:01 PM IST
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की भारत यात्रा परिवार संग अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन
भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सपरिवार अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए। इससे इससे पहले उन्हें हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी अगवानी की। इस दौरान वेंस के तीन बच्चे - इवान, विवेक और मीराबेल - पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए।
- 21 April 2025 11:57 AM IST
आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार, भाजपा के लिए रास्ता खुला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस बार मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी और भाजपा को मेयर बनाने का पूरा अवसर देगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दी है।
- 21 April 2025 11:50 AM IST
भारत को आईएमएफ और विश्व बैंक 'वैश्विक व्यापार के इंजन' के रूप में देखते हैं वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मौजूदा सरकार द्वारा प्रदान की गई स्थिरता के कारण 'भारत' सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है।
- 21 April 2025 11:42 AM IST
केंद्रीय मंत्री चिराग के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की पार्टी में उठने लगी मांग
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभावित है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच, युवा लोजपा (रामविलास) ने उन्हें बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है।
- 21 April 2025 11:30 AM IST
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना, कप्तान सलीमा टेटे ने कहा- प्रो लीग की तैयारी के लिए अहम दौरा
भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच मैचों की फ्रेंडली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के लिए रवाना हुई। टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि यह दौरा यूरोप में होने वाली प्रो लीग प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
- 21 April 2025 11:20 AM IST
मनजिंदर सिंह सिरसा का आरोप, केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है भ्रष्टाचार
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भ्रष्टाचार केजरीवाल एंड कंपनी की रगों में बहता है। अपने विभाग की महत्वपूर्ण फाइलों की समीक्षा करते समय, मैं यह देखकर दंग रह गया कि कैसे कट्टर बेईमान द्वारा हर नीति, हर परियोजना को दिल्ली को बर्बाद करने के लिए घोटाले में बदल दिया गया। 'केजरीवाल की लूट' का एक और धमाकेदार एपिसोड जल्द ही आ रहा है!"
- 21 April 2025 11:16 AM IST
मध्य प्रदेश रायसेन में सवारी वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया और सूखी खाई में जा गिरा। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST