Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 21 April 2025 11:05 AM IST

    सीलमपुर हत्याकांड मृतक कुणाल की मां का छलका दर्द, बोली- सभी हत्यारे सजा के हकदार

    दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू मारकर हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कुणाल की मां ने आईएएनएस से बातचीत में अपने बेटे की हत्या पर गहरा दुख और रोष जाहिर किया। उन्होंने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

  • 21 April 2025 11:03 AM IST

    नीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

    मध्य प्रदेश के नीमच जिले से लगी राजस्थान की सीमा पर राज्य के बांगरेड़ा मामादेव गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सभी सात लोग सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की कार ओवर स्पीड के चलते पहले सड़क के डिवाइडर और बाद में दूसरी ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब रात 11 बजे हुआ।

  • 21 April 2025 10:48 AM IST

    झारखंड गिरिडीह में कपड़े की दुकान में लही भीषण आग, 2 लोग फंसे

    झारखंड के गिरिडीह शहर के पचंबा इलाके में कपड़े की एक बड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। एक महिला और बच्ची आग की लपटों के बीच फंसी हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश चल रही है। “खुशी मार्ट” नामक यह दुकान मारवाड़ी मोहल्ले में एक तीन मंजिली इमारत में स्थित है। निचले तल पर दुकान चलती है, जबकि ऊपर के दो मंजिल पर दुकान मालिक दिनेश डालमिया और उनके परिवार के लोग रहते हैं।

  • 21 April 2025 10:33 AM IST

    भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। सोमवार सुबह पालम एयरपोर्ट पर वेंस का विमान लैंड किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। पत्नी उषा के साथ वो प्लेन से नीचे उतरे। वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया।

  • 21 April 2025 10:25 AM IST

    झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लुगू पहाड़ों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार (21 अप्रैल) को मुठभेड़ हुई। जिसमें 8 नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत की गई। घटनासथल से सुरक्षाबलों ने कई हथियार बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से दी गई है। 

  • 21 April 2025 10:14 AM IST

    IPL 2025 सीएसके को मिली 'तीसरी सबसे बड़ी हार', तीनों ही मौकों पर एमआई ने दी मात

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। उन्हें अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अंक तालिका में भी सीएसके की स्थिति सबसे निचले पायदान पर है। सीएसके ने 8 मैचों में अभी तक केवल दो बार ही जीत दर्ज की है।

  • 21 April 2025 10:04 AM IST

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीनी जासूसी की कही बात

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय(एमएनडी) ने बीते दिन बताया कि चीनी जासूसी पर तय सुनवाई से पहले सांसदों के लिए तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के साथ गठबंधन करने वाले ताइवानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्सर सशस्त्र बलों के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

  • 21 April 2025 10:03 AM IST

    खालिस्तानियों ने फिर से एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की

    कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानियों की करतूत सामने आई है। खालिस्तानियों ने फिर से एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की । खालिस्तानियों ने तीसरी बार तोड़फोड़ की है। कनाडाई पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने दावा किया है कि खालिस्तानियों ने तीसरी बार हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक मंदिर में रविवार रात को तीसरी बार तोड़फोड़ की गई। सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में बोर्डमैन ने मंदिर के बाहर से एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना का विवरण दिया गया है।

  • 21 April 2025 9:49 AM IST

    ताइवानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों का इस्तेमाल

    धर्म की आड़ में ड्रैगन ताइवानी सेना में घुसपैठ कर रहा है। चीन धार्मिक संगठनों का सहारा लेकर स्थानीय अपराधी गिरोहों, अवैध कर्ज देने वालों व नागरिक समूहों का भी इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे लोगों को बढ़ावा भी दे रहा है। ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार , ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बीते दिन ये बात कही। चीनी जासूसी पर तय सुनवाई से पहले सांसदों के लिए तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के साथ गठबंधन करने वाले ताइवानी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अक्सर सशस्त्र बलों के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

  • 21 April 2025 9:33 AM IST

    जेडी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज से भारतीय दौरे पर , पीएम मोदी से होगी मुलाकात। कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story