Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 21 April 2025 9:15 AM IST
अमेरिकी दौरे पर राहुल गांधी
बोस्टन शहर पहुंचे राहुल गांधी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से किया संवाद, चुनाव आयोग पर उठाए कई सवाल
- 21 April 2025 8:55 AM IST
बसपा का फिर से जनाधार पर जोर
आकाश आनंद और नगीना के पूर्व सांसद गिरीश चंद्र की वापसी के बाद अब पश्चिमी यूपी के पूर्व बसपा नेताओं पर पार्टी की नजर है। बसपा से निकाले गए या छोड़कर गए कुछ नेता पार्टी में वापसी की राह देख रहे हैं। इसमें पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक भी शामिल हैं
- 21 April 2025 8:36 AM IST
बसपा में घर वापसी
बहुजन समाज पार्टी में घर वापसी का दौर चल रहा है। वापसी के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। गिरीश चंद्र की पार्टी में वापसी के बाद कई नेताओं की भी नजर है।
- 21 April 2025 8:21 AM IST
भाजपा का विरोध प्रदर्शन
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले कथित बयान के विरोध में बीजेपी ने गिरिडीह में प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
- 21 April 2025 8:14 AM IST
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या
झारखंड के जमशेदपुर में बीते दिन यानी रविवार शाम को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया
- 21 April 2025 8:04 AM IST
राणा सांगा पर दिए बयान से से चर्चा में सुमन
उत्तर प्रदेश में सांसद रामजीलाल सुमन के जरिये दलितों में पैठ बढ़ाएगी सपा, धार्मिक के बजाय जातीय ध्रुवीकरण को मिला बल
Created On :   21 April 2025 8:00 AM IST