Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
21 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 Aug 2025 2:10 PM IST

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर एफआईआर के विरोध में एबीवीपी ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) में 15 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला बुधवार को आईजी कार्यालय पहुंचा।

  • 21 Aug 2025 1:59 PM IST

    युवती को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

    शादी का वादा कर युवती का दैहिक शोषण करने और उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को मुख्त्यारगंज में किराये का कमरा लेकर रहने वाली एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली थी।

  • 21 Aug 2025 1:50 PM IST

    जमीन के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत

    सिंहपुर थाना क्षेत्र के कुडिय़ा-नवस्ता गांव में जमीन के विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। यह घटना सामने आते ही पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • 21 Aug 2025 1:40 PM IST

    रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब में डूबने से बालक की मौत

    रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के त्योंधरी गांव में 7 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रजनीश पुत्र राजकुमार कोल, अपने घर से बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे खेलते-खेलते तालाब की तरफ चला गया, जहां अचानक फिसलने से पानी में गिरकर डूब गया।

  • 21 Aug 2025 1:30 PM IST

    मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत ताला गैंगरेप का सातवां आरोपी गिरफ्तार

    मैहर जिले के ताला थाना अंतर्गत पपरा पहाड़ में दो माह पहले एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और वीडियो बनाने की वारदात में शामिल रहे आरोपी आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा 25 वर्ष, निवासी भडऱी को पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

  • 21 Aug 2025 1:20 PM IST

    मझगवां थाना अंतर्गत हिरौंदी के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    मझगवां थाना अंतर्गत हिरौंदी के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मनोज सिंह पुत्र माधव सिंह गोंड़ 20 वर्ष, निवासी बरहटा कला, बुधवार की शाम को तकरीबन साढ़े 5 बजे अपनी बाइक पर एक परिचित को बैठाकर जा रहा था।

  • 21 Aug 2025 1:10 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 21-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.66 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 20 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत की गिरावट है।

  • 21 Aug 2025 1:00 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 21-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.30 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 20 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत की गिरावट थी।

  • 21 Aug 2025 12:39 PM IST

    गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दी प्रतिक्रिया

    गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे विपक्ष की राजनीति ट्यूशन और ट्वीट पर चलती है। अगर कोई प्रधानमंत्री, सांसद या मंत्री जेल में बंद हो जाए, तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए? अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे। क्या वह जेल नहीं गए? क्या उन्होंने जेल जाने से पहले इस्तीफा नहीं दिया? उन्होंने अदालत से बरी होने तक कोई संवैधानिक पद नहीं संभाला। कर्नाटक में उमा भारती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा दिया और फिर कर्नाटक कोर्ट गईं। वह जेल नहीं गई लेकिन क्योंकि उन्हें समन भेजा गया इसलिए बीजेपी ने उनसे इस्तीफा लिया। लालकृष्ण आडवाणी पर हवाला का मामला दर्ज था। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और बरी होने तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जैसे लोग जेल से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं। अगर ऐसा विधेयक लाया जा रहा है तो इसमें क्या गलत है? इसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। आपातकाल लागू होने के बाद, एक संशोधन लाया गया था कि किसी भी तरह के अपराध के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि प्रधानमंत्री समानता के अधिकार के तहत अपराध करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।"

  • 21 Aug 2025 12:20 PM IST

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने संबंधी पेश किए गए विधेयक पर दी प्रतिक्रिया

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने संबंधी पेश किए गए विधेयक पर कहा, "मोदी जी के शासनकाल में ये बिल विपक्ष की सरकारों के लिए मौत का वारंट है। विपक्ष का कोई भी अब नहीं बचेगा जिस पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर ईडी, CBI की जांच न हो। चाहे उस जांच में तथ्य हो या न हो और उसके आधार पर ये इस्तीफे मांगे जाएंगे। ये विपक्ष विहीन भारत बनाने की दिशा में पेश किया गया बिल है। मुझे विश्वास है जहां ये रेफर किया है वहां के लोग अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे और रिजेक्ट कर इस सरकार के पास वापस भेज देंगे। मुझे विश्वास है कि राज्यसभा में भी ये रिजेक्ट हो जाएगा।"

Created On :   21 Aug 2025 7:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story