Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Aug 2025 12:11 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
चांदी की कीमत में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और यह फिलहाल 1 लाख 15000 रुपए के पार चली गई है। ऐसे में अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,16,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
 - 21 Aug 2025 11:58 AM IST
सोने की कीमत में गिरावट
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,300 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है।
 - 21 Aug 2025 11:42 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 101.35 रुपए और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 92.92 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 107.49 रुपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 37 पैसे महंगा होकर 105.60 रुपए और डीजल 34 पैसे बढ़कर 91.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 01 पैसा और डीजल 02 पैसा कम होकर क्रमश: 94.69 रुपए और 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 - 21 Aug 2025 11:24 AM IST
कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
कच्चे तेल की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली है और यह 67 डॉलर के पार जा पहुंचा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (21 अगस्त 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, बीते दिन कच्चे तेल कीमत 66.56 डॉलर प्रति बैरल थी।
 - 21 Aug 2025 11:12 AM IST
रुपया में मामूली बढ़त
भारतीय रुपया में गुरुवार की सुबह मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 87 डॉलर प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 87.16 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 - 21 Aug 2025 11:02 AM IST
निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (21 अगस्त 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.25 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत बढ़कर 25,094.80 के स्तर पर खुला।
 - 21 Aug 2025 10:45 AM IST
सेंसेक्स में 174 अंकों की तेजी
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (21 अगस्त 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 174.48 अंक यानि कि 0.21 प्रतिशत बढ़कर 82,032.32 के स्तर पर खुला।
 - 21 Aug 2025 10:34 AM IST
रूस के साथ भारत के व्यापार को लेकर जयशंकर ने कहा यह एक स्थायी रणनीतिक साझेदारी में एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक घटक होना चाहिए
भारतीय विदेश मंत्री ने विकास को बढ़ावा देने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए निवेश, संयुक्त उद्यम और अन्य सहयोग की इच्छा व्यक्त की। रूस के साथ भारत के व्यापार को लेकर जयशंकर ने कहा यह एक स्थायी रणनीतिक साझेदारी में एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक घटक होना चाहिए।
 - 21 Aug 2025 10:25 AM IST
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की
केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की है: सूत्र
केंद्र ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा प्रदान की है: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/KPKuQZruBo - 21 Aug 2025 10:15 AM IST
भिवानी शिक्षिका हत्याकांड , शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया
हरियाणा के भिवानी में हत्या की शिकार शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया।
भिवानी शिक्षिका हत्याकांड | हरियाणा के भिवानी में हत्या की शिकार शिक्षिका मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया। pic.twitter.com/8n4RTG0zIk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025 
Created On :   21 Aug 2025 7:47 AM IST












