Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Aug 2025 9:50 AM IST
कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के खिलाफ न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की- भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कॉलेज के लिए फर्जी दस्तावेजों के संबंध में कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के खिलाफ मामले पर भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि न्यायालय के निर्देश के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई है। 420, 467, 468, और 471 जैसी IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना की जाएगी।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): कॉलेज के लिए फर्जी दस्तावेजों के संबंध में कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के खिलाफ मामले पर भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया, "न्यायालय के निर्देश के बाद वैधानिक कार्रवाई की गई है। 420, 467, 468, और 471 जैसी IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण… pic.twitter.com/QNMAwAyiqJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025 - 21 Aug 2025 9:39 AM IST
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के बाहर जन सुनवाई के लिए कतार में खड़े लोग
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के बाहर 'जन सुनवाई' के लिए लोग कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कल 'जन सुनवाई' के दौरान राजेश खिमजी नाम के एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
#WATCH दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास के बाहर 'जन सुनवाई' के लिए लोग कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2025
कल 'जन सुनवाई' के दौरान राजेश खिमजी नाम के एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। pic.twitter.com/0srlcx4Tdh - 21 Aug 2025 9:28 AM IST
दिल्ली पुलिस की जांच का और उसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं-कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा बहुत ही असाधारण घटना हुई है लेकिन मुख्यमंत्री अपने दफ्तर का काम कर रही हैं। आरोपी पर पहले से ही बहुत गंभीर मामले दर्ज हैं। हम सभी दिल्ली पुलिस की जांच का और उसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं.
- 21 Aug 2025 9:13 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास है। जापान और साउथ कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग, इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा काम है और छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं। हम अपने प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं और यहां निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे
- 21 Aug 2025 9:06 AM IST
सको ने हिरासत में प्रताड़ित किए गए बारामुला में तैनात पीड़ित कांस्टेबल खुर्शीद अहमद को 50 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र में हिरासत में प्रताड़ित किए गए बारामुला में तैनात पीड़ित कांस्टेबल खुर्शीद अहमद को 50 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया था। अदालत ने दुर्वव्यवहार के लिए जिम्मेदार जम्मू-कश्मीर पुलिस के अफसरों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
- 21 Aug 2025 8:43 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बीती 21 जुलाई को पीड़ित कर्मचारी की याचिका पर सीबीआई जांच के दिये थे आदेश
सिपाही को पूछताछ के नाम पर बेरहमी से पीटने और अमानवीय प्रताड़ना के मामले में सीबीआई ने बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक एजाज अहमद नाइक समेत 8 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया
- 21 Aug 2025 8:40 AM IST
भारत पर ट्रंप के टैरिफ की यूएस में ही निंदा -कैंपबेल
पूर्व अमेरिकी उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने सीएनबीसी इंटरनेशनल को दिए एक साक्षात्कार में भारत पर ट्रंप के टैरिफ की निंदा की। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण अब अमेरिका-भारत के संबंधों पर खतरा मंडरा रहा है
- 21 Aug 2025 8:32 AM IST
जैसे-जैसे भारत मजबूत होगा, चीन की महत्वाकांक्षाएं घटेंगी- निक्की हेली
निक्की हेली का कहना है भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगा। भारत का उदय चीन की उस महत्वाकांक्षा को रोक देगा, जिसमें वह वैश्विक व्यवस्था को अपने हिसाब से ढालना चाहता है।
- 21 Aug 2025 8:24 AM IST
भारत ही एकमात्र देश है जो यह संतुलन बना सकता है- हेली
निक्की हेली ने चीन रूस से तेल खरीद कर प्रतिबंधों से बच रहा है और मास्को का सबसे बड़ा ग्राहक है। अमेरिका को यह समझना होगा कि अगर एशिया में चीन का मुकाबला करना है तो भारत ही एकमात्र देश है जो यह संतुलन बना सकता है।
- 21 Aug 2025 8:16 AM IST
ट्रंप को भारतवंशी निक्की हेली ने आईना दिखाया
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अगर अमेरिका भारत को नजरअंदाज करता है, तो यह बड़ी रणनीतिक आपदा होगी।
Created On :   21 Aug 2025 7:47 AM IST