Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
21 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 21 Dec 2024 7:13 AM

    शाह के अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में 24 दिसंबर को बसपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

    बसपा प्रमुख मायावती ने गृहमंत्री शाह के अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की दी चेतावनी। उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उनकी बीएसपी पार्टी ने 24दिसंबर को 2024 को देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया है। उस दिन बीएसपी कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करेगी।

  • 21 Dec 2024 7:10 AM

    Panna News: केन-बेतवा लाभन्वित ग्राम गंज में निकाली गई कलश यात्रा, जन-जागरण का दिया संदेश

    केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से बृहद सिंचाई केन-बेतवा लाभान्वित सिंचाई परियोजना शासन द्वारा स्वीकृत की गई। इस परियोजना की लागत 44.605 करोड़ 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र तथा लाभान्वित ग्राम 376, सिंचाई क्षेत्र 93.800 हेक्टेयर के साथ 10 जिले शामिल है जिसमें पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, सागर, रायसेन, विदिशा लाभान्वित है। शासन द्वारा पन्ना जिले में चिन्हित ग्रामों में पानी भिजवाने की कार्य योजना बनाई गई है जिससे पेयजल, सिंचाई, उद्योगों के लिए जल उपलब्ध करना है। जिससे ग्रामों के आर्थिक विकास का आधार बन सके जिसको लेकर ग्राम पंचायत गंज में ंकलश का पूजन कर कलश यात्रा ग्राम में निकाली गई।

  • 21 Dec 2024 7:04 AM

    पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैट्समैन रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। उनपर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) धोखाधड़ी के आरोप हैं। उथप्पा भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रह चुके हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि उथप्पा का करियर पूरी तरह उतार-चढ़ाव से भरा रहा और वह ज्यादा समय टीम से बाहर रहे।

  • 21 Dec 2024 6:53 AM

    आम लोगों के राजस्व रिकॉर्ड समेत अन्य कामों के लिए राज्य सरकार का अभियान चालू

    आम लोगों के राजस्व रिकॉर्ड और अन्य कामों के लिए राज्य सरकार राजस्व महा अभियान चला रही है। अब तक दो चरण में हुए कामों को लेकर प्रशासनिक तंत्र और जनप्रतिनिधि वाहवाही लूट रहे हैं। इधर हालात यह है कि तहसील मुख्यालय परासिया और उमरेठ पहुंचने वाले ग्रामीण अक्सर यहां मौजूद कार्यालय, पान ठेले, चाय की दुकान में पूछते हैं कि हमारे यहां के पटवारी का कार्यालय कहां है?

  • 21 Dec 2024 6:47 AM

    Panna News: खरीदी पंजीयन में गड़बड़ी, किसान परेशान

    किसानों की फसल समर्थन मूल्य में खरीदने के लिए कुछ महीने पहले पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न हो गई थी। किसानों ने अपने खेत में पटवारी को ले जाकर गिरदावली कराई लेकिन जब धान की खरीदी शुरू हुई तब ऑनलाइन पंजीयन में कई प्रकार की खामियां सामने आ रही है। किसी किसान का पंजीयन खुल ही नहीं रहा तो किसी किसान की पोर्टल में कम जमीन दिखाई जा रही है। किसानों का आरोप है कि पंजीयन करने वाले कर्मचारियों ने बिचौलियों के साथ सांठगांठ कर उनकी जमीन बिचौलियों के खाते में चढ़ा दी जिससे नाम मात्र की जमीन रखने वाले किसानों की कई क्विंटल धान जमा कर सके।

  • 21 Dec 2024 6:40 AM

    दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी

    दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है।

  • 21 Dec 2024 6:26 AM

    एमपी के मौसम में वापस से आने वाला है बदलाव, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

    देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो कहीं कोहरे से लोग परेशान हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर भी जारी है। ऐसे में एमपी में अब तक शीतलहर का दौर जारी था, लेकिन हवा का रुख बदलने से प्रदेश में थोड़ा आराम मिल रहा है। लेकिन कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में एमपी के मौसम में वापस से बदलाव देखने मिल सकता है।

  • 21 Dec 2024 6:20 AM

    Panna News: आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गत दिवस 19 दिसम्बर को पन्ना के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के ग्राउण्ड में आयोजित जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन एवं लोक कल्याण शिविर के कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से आंगनबाडी केन्द्रों की कार्यकर्तायें व सहायिकायें शामिल हुईं। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुलंद आवाज, नारी शक्ति आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका महासंघ की प्रदेश उपाध्याक्ष एवं पन्ना जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया गया।

  • 21 Dec 2024 6:16 AM

    पाकिस्तान में सुरक्षा चौकी पर हमला, 17 सैनिकों की मौत

    पाकिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर हमले की खबर है, यहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया, जिससे 17 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुआ है, जिसमें कई घायल भी बताए जा रहे हैं।  

  • 21 Dec 2024 6:07 AM

    Chhindwara News: पुलिस के लिए चुनौती बने अनसुलझे मामले, हत्या के प्रयास- लूटकांड के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

    लावाघोघरी के ग्राम जूनापानी में मां-बेटे पर अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस वारदात को दो माह से अधिक वक्त बीत गया है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। इसी तरह की दूसरी वारदात अमरवाड़ा के भुमका घाटी में घटी थी। यहां अज्ञात आरोपियों ने एक अधेड़ पर चाकू से हमला कर लूट की जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले को भी दो माह से अधिक हो गए है। इन दोनों ही प्रकरणों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

Created On :   21 Dec 2024 2:29 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story