Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 21 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Jan 2025 7:52 PM
आज आमने-सामने होंगे भारत और इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम नए साल में अपने-अपने पहले सीरीज खेलने के लिए बेहद ही उत्सुक और तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच आज यानी बुधवार 22 जनवरी को 5 मैचों की टीृ20 सीरीज का आगाज होने वाला है। सीरीज का पहला मैच कोलकाता स्थित ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
- 21 Jan 2025 7:27 PM
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम से जाना जाएगा। इसका नाम अब डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन होगा।
- 21 Jan 2025 6:59 PM
सीमा पर हिंसक झड़प
बांग्लादेशियों की पत्थरबाजी में BSF जवान का सिर फूटा, आई गंभीर चोट।
- 21 Jan 2025 6:37 PM
नहीं खुला एंबुलेंस का गेट, महिला की गई जान
राजस्थान के भीलवाड़ा में एंबुलेंस का गेट नहीं खुलने पर एक महिला मरीज की मौत हो गई। जवाहर नगर निवासी सुलेखा देवी ने रविवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। घटना के बाद परिजन महिला को बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के बाहर एंबुलेंस का गेट लॉक हो गया, जिससे महिला को समय पर भर्ती नहीं कराया जा सका जिसकी वजह से महिला की जान चली गई।
- 21 Jan 2025 5:51 PM
बिहार में हुई गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना
बिहार के नवादा में एक शिक्षक के जरिए नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना पकरीबरावां प्रखंड के एक स्कूल की है, जहां शिक्षक ने स्कूल में ही छात्रा के साथ रेप किया। लगभग 50 वर्षीय प्रधानाध्यापक ने लगभग 10 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
- 21 Jan 2025 5:51 PM
अमेरिकी विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री के बीच द्विपक्षीय वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री के बीच आज रात द्विपक्षीय वार्ता होगी।
- 21 Jan 2025 5:34 PM
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को होगा।
- 21 Jan 2025 5:22 PM
समाजसेवी भीम सिंह भवेश को दिल्ली से आया बुलावा
पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बिहार के भोजपुर निवासी समाजसेवी और पत्रकार भीम सिंह भवेश की विशेष चर्चा की थी। उन्होंने मुसहर समुदाय के उत्थान में उनके प्रयासों की खुब सराहना की थी। डॉ. भीम सिंह भवेश को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 76 वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान गणमान्य व्यक्ति के रूप आमंत्रित किया गया है।
- 21 Jan 2025 5:06 PM
भारत ने अपने नाम किया दिव्यांग खिलाड़ियों की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
भारत ने शारीरिक रूप से दिवयांग खिलाड़ियों की चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 79 रनों से रौंद कर खिताब पर कब्जा जमाया है।
- 21 Jan 2025 4:57 PM
अरविंद केजरीवाल जनता के पैसे से विज्ञापन करते हैं- पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल जनता के पैसे से विज्ञापन करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कोई एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब नए वादे क्या कर रहे हो। इन लोगों ने जितना पूर्वांचल के साथ धोखा किया है, आज कांग्रेस याद आती है। AAP ने लोगों को लूटा है।"
Created On : 21 Jan 2025 2:34 AM