Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Aug 2025 5:00 PM IST
ऑनलाइन गेमिंग बिल भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण आईडीजीएस
इंडियन डिजिटल गेमिंग सोसाइटी (आईडीजीएस) ने शुक्रवार को 'प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के पारित होने का स्वागत किया और इसे भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण और ग्लोबल गेमिंग इकोनॉमी के निर्माण के लिए कैटलिस्ट बताया। आईडीजीएस भारत के डिजिटल गेमिंग इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष उद्योग निकाय है। आईडीजीएस के अध्यक्ष राजन नवानी ने कहा, "इस बिल का पारित होना केवल अनुपालन के बारे में नहीं है। यह भारत के डिजिटल भविष्य के लिए एक नया अध्याय शुरू करने के बारे में है। नियामक स्पष्टता के साथ, अब हमारे पास एक विकासोन्मुख, इनोवेशन-ड्रिवन गेमिंग अर्थव्यवस्था बनाने का अवसर है, जो भारत को एक सच्ची ग्लोबल गेमिंग सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ा सकती है।"
- 22 Aug 2025 4:54 PM IST
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है- गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी के स्वास्थ्य, देश की सुरक्षा, देश की समृद्धि के लिए, मैंने प्रार्थना की है। मेरा निश्चित रूप से मानना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिस तरह से पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने प्रगति की है, निश्चित रूप से भारत के लोगों का अपनी संस्कृति, मान्यताओं, अपनी धरती और धरातल के प्रति सम्मान बढ़ा है। भारत में यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
- 22 Aug 2025 4:47 PM IST
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर विजय कुमार सिन्हा की बयान
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर कहा कि एक तरफ बिहार के लोगों के मन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से उम्मीद है। दूसरी तरफ जंगल राज के युवराज, सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले और अनुकंपा की राजनीति कर परिवारवाद की जिम्मेदारी को जागीर समझने वाले लोग बिहार में वातावरण को दूषित कर रहे हैं। एक पक्ष विकासवाद को बढ़ावा दे रहा है और दूसरा परिवारवाद को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर आज का उनका(पीएम मोदी) भाषण ऐतिहासिक रहा। अपराध, तंत्र को पूरी तरह से कमजोर करता है। जो अपराधी या भ्रष्टाचारी है, वह जेल में रहकर शासन चलाए यह संविधान का मजाक है।
- 22 Aug 2025 4:31 PM IST
उमर अब्दुल्ला का 130वां संविधान संशोधन विधेयक पर बयान
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 130वां संविधान संशोधन विधेयक पर कहा कि फिलहाल तो जितने भी मामले दर्ज हुए या गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें सिर्फ और सिर्फ विपक्ष के लोगों को ही निशाना बनाया गया है। कोई कानून अपने आप में खराब नहीं होता, उसका इस्तेमाल गलत किया जाता है। मुझे डर इस बात का है कि इस कानून का भी गलत इस्तेमाल किया जाएगा। मैं भाजपा को लोगों को याद दिलाना चाहता हूं कि वे हमेशा सत्ता में नहीं रहेंगे। आज जिस कानून का वे इस्तेमाल कर रहे हैं, कल वही कानून उनके खिलाफ इस्तेमाल होगा।
- 22 Aug 2025 4:17 PM IST
'बिहार की जनता 'INDIA' के साथ', बोले प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस 'मतदाता अधिकार यात्रा' में उन्हें (राहुल गांधी) SIR के खिलाफ अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। ऐसा अभूतपूर्व जनसमर्थन पहले कभी किसी मुद्दे के लिए नहीं देखा गया। जनता सड़कों पर उतर आई है और उनसे कह रही है कि आगे बढ़ो, लोकतंत्र की रक्षा करो, हम तुम्हारे साथ हैं।
- 22 Aug 2025 4:16 PM IST
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट बिहार को न्याय देगा। यह आम धारणा है। बिहार में SIR से जुड़े कुछ वास्तविक मुद्दे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी गांधी बिहार में यात्रा कर रहे हैं तो लोग ठोस सबूतों के साथ उनसे शिकायत कर रहे हैं। हम देख सकते हैं कि कितने वास्तविक मतदाता कट गए हैं। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
- 22 Aug 2025 3:47 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बदला 11 अगस्त का फैसला, डॉग लवर्स ने जाहिर की खुशी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैलसे को बदल कर डॉग लवर्स को बड़ी राहत प्रदान की है। यह मामला दिल्ली-एनसीआर के आवार कुत्तों से जुड़ा हुआ है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार (22 अगस्त) को कहा कि आवारा कुत्तों को डॉग होम में भेजने के बजाय टीकाकरण-बधियाकरण के बाद वापस छोड़ दिया जाएगा। मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच ने की है। अदालत के इस फैसले के बाद से डॉग लवर्स काफी खुश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह कई दिनों से पशुओं के अधिकार को लेकर अपनी आवाज उठा रहे थे। इस बीच पशु अधिकार कार्यकर्ता और भाजपा नेता मेनका गांधी ने दिल्ली NCR में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मै बहुत खुश हूं।
- 22 Aug 2025 2:55 PM IST
भदैली अमावस्या पर चित्रकूट में 500 पुलिस जवान तैनात
भदैली अमावस्या पर पवित्र नगर चित्रकूट में भक्तों का सैलाब उमडऩे की संभावना को देखते हुए एमपी और यूपी के प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है, तो कई स्थानों पर रूट डायवर्ट की व्यवस्था लागू की गई है।
- 22 Aug 2025 2:37 PM IST
झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
झांड़-फूंक कराने आई महिला से रेप करने के आरोप पर अमरपाटन पुलिस ने कथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि ताला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।
- 22 Aug 2025 2:26 PM IST
प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत मैहर जिले में 19 पुलिसकर्मी इधर से उधर
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत मैहर जिले के 19 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। गुरुवार को जारी आदेश में प्रधान आरक्षक नरसिंह शर्मा को अमरपाटन से पुलिस लाइन मैहर।
Created On :   22 Aug 2025 7:45 AM IST