Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Aug 2025 2:17 PM IST
नाबालिग को अगवा कर ले गया पंजाब, किया दुष्कर्म
अमरपाटन पुलिस ने 3 माह से लापता नाबालिग को पंजाब प्रांत के लुधियाना से खोज निकालने के साथ अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- 22 Aug 2025 2:01 PM IST
पातालेश्वर मोक्षधाम में एक शेड के नीचे जलानी पड़ रही दो-दो चिताएं
निगम में अफसरशाही की हद हो गई है। मोक्षधाम जैसी जगहों में भी अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि ध्यान देेने के लिए तैयार नहीं हैं। पातालेश्वर मोक्षधाम में स्थिति ये है कि एक शेड के नीचे दो-दो चिताएं जलानी पड़ रही हैं। पिछले दिनों मोक्षधाम के एक शेड की दीवार गिर जाने के कारण यहां नए शेड बनाने का टेंडर चार महीने पहले निकाला गया था।
- 22 Aug 2025 1:40 PM IST
डॉग को ज्ञापन देने पर घिरे कांग्रेसी, पेटा और पशु प्रेमियों ने की शिकायत
कांग्रेस के किसान बचाओ आंदोलन के दौरान कुत्ते को ज्ञापन देने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता घिर सकते हैं। पशु अधिकार संगठन पेटा (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) और जिले के पशु व पर्यावरण प्रेमी संगठन ने शिकायत की है।
- 22 Aug 2025 1:30 PM IST
ट्रांसपोर्ट नगर के टेंडर पर टसल..चहेतों के लिए मर्जी से बनाए नियम
ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में निगम अधिकारियों की मनमानी पूरे प्रोजेक्ट पर पलीता लगा रही है। चहेते ठेकेदार को टेंडर मिल जाए, इसके लिए अधिकारियों ने अपनी मर्जी के नियम जोड़ लिए। इन नियमों को लेेकर अब निगम में बवाल मचा हुआ है। ठेकेदारों के अलावा कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी खुलकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।
- 22 Aug 2025 1:24 PM IST
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सभा में एक शख्स ने की नारेबाजी
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सभा में एक शख्स ने नारेबाजी की, आरोपी ने सीएम के भाषण में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर सभा से दूर किया। लेकिन जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुए हमले के बाद सीएम गुप्ता की सभा में ये दखलअंदाजी सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है।
- 22 Aug 2025 1:20 PM IST
ऑपरेशन थिएटर के बुरे हाल, डॉक्टर्स का कहना ओटी में जरुरी सामग्री नहीं
ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण में निगम अधिकारियों की मनमानी पूरे प्रोजेक्ट पर पलीता लगा रही है। चहेते ठेकेदार को टेंडर मिल जाए, इसके लिए अधिकारियों ने अपनी मर्जी के नियम जोड़ लिए। इन नियमों को लेेकर अब निगम में बवाल मचा हुआ है।
- 22 Aug 2025 1:10 PM IST
मध्य प्रदेश में आज 22-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.66 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 20 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत की गिरावट है।
- 22 Aug 2025 1:02 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जनसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "गयाजी की यह धरती अध्यात्म और शांति की धरती है, यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पावन भूमि है। यहां के लोग चाहते थे कि इस नगर का नाम गया नहीं, बल्कि गयाजी हो। मैं इस निर्णय के लिए बिहार सरकार को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि बिहार की डबल इंजन सरकार गयाजी के तेज विकास के लिए तेज़ी से काम कर रही है।"
- 22 Aug 2025 1:00 PM IST
मध्य प्रदेश में आज 22-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.36 रुपये प्रति लीटर है। कल, 21 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 22 Aug 2025 12:32 PM IST
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (C) का हवाला देते हुए 2 सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (C) का हवाला देते हुए 2 सरकारी कर्मचारियों को आतंकी संबंधों के आरोप में बर्खास्त कर दिया। जांच से स्पष्ट रूप से पता चला कि दोनों सरकारी कर्मचारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र किए थे।
Created On :   22 Aug 2025 7:45 AM IST