Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 July 2025 9:00 AM IST
हूती विद्रोहियों ने इजरायल में कई ठिकानों पर नए ड्रोन हमलों का दावा किया
यमन के हूती विद्रोही संगठन ने इजरायल पर ड्रोन हमले का दावा किया है। हूती की ओर से कहा गया है कि उसने इजरायल में "सैन्य और महत्वपूर्ण" ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच ड्रोन हमले किए। हालांकि, इन हमलों में इजरायल की ओर से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है।
- 22 July 2025 8:49 AM IST
सावन शिवरात्रि निशिता काल में करें शिव पूजा
श्रावण मास की मासिक शिवरात्रि बुधवार को है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और और भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्र देव मिथुन राशि में रहेंगे। पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है और राहुकाल दोपहर के 12 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। श्रावण मास की शिवरात्रि शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। श्रावण चतुर्थी मुहूर्त 23 की सुबह 4 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 24 की सुबह 02 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
- 22 July 2025 8:37 AM IST
मंत्री इरफान अंसारी को अपने बेटे को संस्कार देने की जरूरत- सीपी सिंह
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सियासी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल उनके बेटे का अस्पताल में निरीक्षण का एक वीडियो सामने आया है। इस पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी के पद का उनके बेटे ने दुरुपयोग किया। इरफान को अपने बेटे को संस्कार देने की जरूरत है।
- 22 July 2025 8:28 AM IST
हरियाणा के फरीदाबाद में भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार तड़के हरियाणा के फरीदाबाद में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया।
- 22 July 2025 8:05 AM IST
भाजपा नेता समीर दास ने बलंगा नाबालिग लड़की मामले में न्याय और जवाबदेही की मांग की
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री समीर दास ने सोमवार को पुरी के बलंगा में कथित तौर पर आग लगा दी गई एक नाबालिग लड़की से जुड़ी जघन्य घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में सरकार से न्याय और जवाबदेही की मांग की।
- 22 July 2025 8:03 AM IST
उत्तराखंड में पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा सतपाल महाराज
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य में पर्यटन विकास की योजनाओं को गति देने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 48,676 लाख रुपए की योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जो पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।
Created On :   22 July 2025 8:00 AM IST