Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Sept 2025 4:12 PM IST
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने नागरिकों से की स्वदेशी अपनाने की अपील
केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी स्लैब में सुधार लागू हो गया है। इससे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स में भारी कमी आई है। इसको लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जीएसटी में की गई कटौती लाभ देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम अपने नागरिकों से स्वदेशी का समर्थन करने की अपील करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए उपहार से सभी खुश हैं। इस अगली पीढ़ी के जीएसटी का लाभ सीधे देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। गृहिणी, कारोबारी और हर वर्ग के उपभोक्ता खुश हैं।
- 22 Sept 2025 4:00 PM IST
श्रीनगर: पासपोर्ट ऑफिस के पास संदिग्ध वस्तु मिली, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट
श्रीनगर: पासपोर्ट ऑफिस के पास संदिग्ध वस्तु मिली, बम निरोधक दस्ते ने की नष्ट
- 22 Sept 2025 3:51 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया में सोमवार को बीते बंद के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 88.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.19 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 88.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 22 Sept 2025 3:43 PM IST
निफ्टी 25202 पर बंद हुआ
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (22 सितंबर 2025, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 124.70 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,202.35 के स्तर पर बंद हुआ।
- 22 Sept 2025 3:30 PM IST
सेंसेक्स में 466 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (22 सितंबर 2025, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 466.26 अंक यानि कि 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,159.97 के स्तर पर बंद हुआ।
- 22 Sept 2025 3:20 PM IST
GST बचत महोत्सव से लोग बहुत खुश है, विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा: अश्विनी वैष्णव
GST बचत महोत्सव से लोग बहुत खुश है, विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा: अश्विनी वैष्णव
- 22 Sept 2025 3:14 PM IST
दिल्ली-कानपुर इंडिगो उड़ान में यात्री ने चूहा देखा, 3 घंटे देरी से उड़ी फ्लाइट
दिल्ली-कानपुर इंडिगो उड़ान में यात्री ने चूहा देखा, 3 घंटे देरी से उड़ी फ्लाइट
- 22 Sept 2025 2:55 PM IST
नवनिवेश कॉलोनी की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, सड़क ढूंढ़ना हो रहा मुश्किल
महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी से लेकर भूकंप कॉलोनी तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि गड्ढों में सड़क ढूंढ़ना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिक लगातार सड़क को सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
- 22 Sept 2025 2:44 PM IST
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इलाज का नहीं दिया क्लेम
मध्यमवर्गीय परिवार एक उम्मीद के साथ स्वास्थ्य बीमा कराते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि बीमार होने पर बीमा पॉलिसी का लाभ मिलेगा। बीमित जब बीमार होते हैं तो उन्हें अस्पताल में कैशलेस नहीं किया जाता और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जाता है।
- 22 Sept 2025 2:35 PM IST
पुतला दहन के दौरान हादसा, कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान चार पुलिसकर्मी झुलसे
शहर के फव्वारा चौक पर रविवार दोपहर वोट चोरी के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला जलते ही किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे भड़की आग की चपेट में एसआई आ गए। इसके अलावा प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को चोट आई है।
Created On :   22 Sept 2025 8:04 AM IST












