Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
23 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 23 April 2025 11:40 AM IST

    सोने की कीमत में कमी आई

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते दिन जबरदस्त तेजी देखी गई। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 23 April 2025 11:35 AM IST

    चांदी की कीमत स्थिर

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते दिन जबरदस्त तेजी देखी गई। लेकिन, आज यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है और इसी के साथ सिल्वर का भाव 1,01,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार है।

  • 23 April 2025 11:30 AM IST

    निफ्टी 24,300 के करीब

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (23 अप्रैल 2025, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 131.40 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,298.65 के स्तर पर खुला।

  • 23 April 2025 11:25 AM IST

    सेंसेक्स में 651 अंकों की तेजी

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (23 अप्रैल 2025, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 651.12 अंक यानि कि 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,246.71 के स्तर पर खुला।

  • 23 April 2025 11:20 AM IST

    भारतीय रुपया में गिरावट

    भारतीय रुपया में बुधवार को 8 पैसे की गिरावट देखी गई और यह 85.27 प्रति डॉलर पर खुला। वहीं एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 85.13 पर खुला था और शाम को 85.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 23 April 2025 11:15 AM IST

    कई शहरों में बदले ईंधन के दाम

    आज आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 20 पैसे बढ़कर 109.83 रुपए और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 97.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं कर्नाटक में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 103.23 रुपए और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 91.28 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, झारखंड में पेट्रोल 1.24 रुपए कम होकर 97.86 रुपए और डीजल 1.23 रुपए सस्ता होकर 92.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 23 April 2025 11:11 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत में मामूली बढ़त

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है फिलहाललेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (23 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 64.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया। बीते दिन की तुलना में इसमें 1.24 डॉलर की तेजी आई है, जो कि पहले 64.24 डॉलर प्रति बैरल था।

  • 23 April 2025 11:07 AM IST

    पहलगाम की घटना पाकिस्तान की सोची समझी रणनीति- बिहार के मंत्री संतोष सिंह

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की सोची समझी रणनीति है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पाकिस्तान अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होगा।

  • 23 April 2025 10:57 AM IST

    पहलगाम पहुंचे अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

  • 23 April 2025 10:54 AM IST

    आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करे सरकार, याद कर उनकी 10 पीढ़ियां भी कांप उठें- राज ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्र सरकार से अपील की कि आतंकवादियों के खिलाफ ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए कि उनकी अगली 10 पीढ़ियां भी उन्हें याद करके कांप उठें।

Created On :   23 April 2025 7:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story