Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 23 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
23 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 23 April 2025 12:55 PM IST

    पहलगाम हमला इस्लाम के नाम पर की गई हिंसा मजहब के खिलाफ साजिश- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस्लामिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और अखिल भारतीय तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव और अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया।

  • 23 April 2025 12:50 PM IST

    पहलगाम आतंकी हमले में विशाखापत्तनम के सेवानिवृत्त बैंकर की भी गई जान

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में विशाखापत्तनम के एक सेवानिवृत्त बैंकर की भी जान चली गई। मृतकों में विशाखापत्तनम के पांडुरंगपुरम निवासी जे चंद्रमौली भी शामिल थे, जो अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि चंद्रमौली ने भागने की कोशिश की, लेकिन आतंकवादियों ने उनका पीछा कर गोली मार दी। उन्होंने आतंकियों से अपनी जान की भीख मांगी, लेकिन आतंकियों ने कोई दया नहीं दिखाई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बाद उनके शव की पहचान की गई। सूचना मिलते ही उनके परिजन पहलगाम के लिए रवाना हो गए।

  • 23 April 2025 12:45 PM IST

    राजद शासनकाल में बिहार में सिर्फ 'फिरौती का धंधा' था, विकास को लेकर लालू यादव बहस कर लें गिरिराज सिंह

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर 'जुमलेबाजी करने आने' को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

  • 23 April 2025 12:41 PM IST

    पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान

    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के निकट पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से इस्लामाबाद का कोई संबंध नहीं है। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे आतंकवादी कृत्य बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया। पहलगाम में मंगलवार को एक मशहूर पर्यटक स्थल पर हुए भीषण आतंकी हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।

  • 23 April 2025 12:33 PM IST

    हलगाम आतंकी हमले में मारे गए सुशील के परिजनों के संपर्क में इंदौर प्रशासन

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों में मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एलआईसी के अधिकारी सुशील नथानियल भी हैं। सुशील के शव को इंदौर लाया जा रहा है और जिला प्रशासन परिजनों के संपर्क में है।

  • 23 April 2025 12:22 PM IST

    बर्न व स्किन बैंक के लिए नागपुर मेडिकल हास्पिटल तैयार कर रहा 58 करोड़ का प्रस्ताव

    उमरेड के धुरखेड़ा स्थित एमएमपी कंपनी में हुए विस्फोट के बाद सरकार की नींद खुली है। विस्फोट में घायल मरीजों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) में उपचारार्थ भर्ती किया गया था। घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भेंट दी थी। मेडिकल में उपलब्ध चिकित्सा सेवा व संसाधनों की जानकारी ली। घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री को इस बात का पता चला कि 70 साल पुराने मेडिकल में झुलसे मरीजों के लिए स्किन बैंक ही नहीं है। उस समय उन्होंने मेडिकल के अधिकारियों को स्किन बैंक तैयार करने प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि उपराजधानी बनाम मेडिकल हब में स्किन बैंक नहीं है। उसी समय जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर को स्किन बैंक बनाने के लिए तत्काल प्रयास के निर्देश दिये।

  • 23 April 2025 12:12 PM IST

    एनपीएस के तहत वित्त वर्ष 2025 में प्राइवेट सेक्टर सब्सक्राइबर्स की संख्या 12 लाख के पार

    भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत 2024-25 के दौरान प्राइवेट सेक्टर सब्सक्राइबर्स की संख्या 12 लाख से अधिक दर्ज की गई है। मार्च 2025 तक कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 165 लाख हो गई है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि को दिखाता है। वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सितंबर 2024 में शुरू की गई 'एनपीएस वात्सल्य' योजना के तहत 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को रजिस्टर किया गया है। यह योजना विशेष रूप से नाबालिगों के लिए डिजाइन की गई है।

  • 23 April 2025 12:05 PM IST

    पहलगाम आतंकी हमला दुखद और चिंताजनक, सेना को तकनीकी सशक्तिकरण की जरूरत रोबिंदर सचदेव

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सीनियर फॉरेन एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना को तकनीकी रूप से और सशक्त करने की आवश्यकता है। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी महत्वपूर्ण विदेश यात्रा रद्द कर भारत लौटकर स्वयं उच्च स्तरीय बैठक की कमान संभाली। इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत के साथ पूर्ण समर्थन की घोषणा की है।

  • 23 April 2025 12:00 PM IST

    प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र फांसी पर झूला

    20 वर्षीय संजीव कुमार मौर्य ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया गया है कि बस्ती जिले मस्जिदिया कप्तानगंज निवासी रामलोटन का बेटा संजीव कुमार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ओम गायत्री नगर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह अपने बड़े भाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। पुलिस जांच कर रही है।

  • 23 April 2025 11:45 AM IST

    छात्राओं से हुए यौन शोषण में पुलिस ने की कार्रवाई

    हाथरस के पीसी बागला महाविद्यालय में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर रजनीश के बाद अब पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह छोकर पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण मामले में प्रोफेसर रजनीश कुमार के बाद प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   23 April 2025 7:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story