Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Feb 2025 8:55 AM IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्रीस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 23 Feb 2025 8:40 AM IST
एलन मस्क का बड़ा आदेश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी (DOGE) का नेतृत्व कर रहे एलन मस्क ने बड़ा आदेश जारी किया है। यह आदेश अमेरीकी संघीय कर्मचारियों को लेकर दिया गया है। ट्रंप के सलाहकार मस्क ने कहा कि अमेरिकी संघीय कर्मचारियों को अपने कार्य सप्ताह का विस्तृत लेखा जोखा दिखाना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको नौकरी से छुट्टी दी जा सकती है।
- 23 Feb 2025 8:28 AM IST
नागरकुरनूल, तेलंगाना: सुरंग में 8 लोगों के फंसे होने की आशंका
तस्वारें श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग के ढहे हुए हिस्से की हैं, जिसमें लगभग 8 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल का निरीक्षण करने गए बचाव दल अंदर नहीं जा पाने के कारण वापस लौट आए हैं।
- 23 Feb 2025 8:17 AM IST
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ को लेकर क्या बोले कमिश्नर दयाल?
कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अयोध्या में भी बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। हम लोगों को अयोध्या में नियमित अंतराल पर आने देते हैं ताकि भीड़भाड़ न हो। पर्याप्त संख्या में होल्डिंग एरिया और पार्किंग का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि कहीं पर भी अव्यवस्था न हो। अभी तक व्यवस्था ठीक चल रही है। महाशिवरात्रि के दिन और उसके अगले दिन थोड़ी ज्यादा भीड़ बढ़ सकती है। हम उसके लिए भी तैयारी कर रहे हैं।
- 23 Feb 2025 8:09 AM IST
महाकुंभ में चक्का जाम
महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर प्रयागराज में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।
- 23 Feb 2025 8:03 AM IST
प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं
Created On :   23 Feb 2025 8:00 AM IST