Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 July 2025 8:11 AM IST
यूपी मिर्जापुर पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोपी को पकड़ा
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धर्म की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विंध्याचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीसरे आरोपी विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है। वह एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बता रहा था। वह धन, नौकरी व शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
- 23 July 2025 8:01 AM IST
अब भारतीय एयरस्पेस में 23 अगस्त तक नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी विमान, केंद्र सरकार ने बढ़ाया प्रतिबंध
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता चला गया। इसी बीच भारत ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।
Created On :   23 July 2025 8:00 AM IST