Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Jun 2025 7:39 PM IST
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की।
- 23 Jun 2025 7:24 PM IST
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया- गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। मलबे में 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
- 23 Jun 2025 6:03 PM IST
लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
बिहार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसे लेकर उनके दोनों बेटों पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व पार्टी से निष्काषित पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। तेज प्रताप ने इस दौरान मीडिया से परिवार, पार्टी संगठन की बात की। तेज प्रताप ने अपने निजी जीवन में असुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा तेजस्वी आगे बढ़े और बिहार का मुख्यमंत्री बनें।
- 23 Jun 2025 5:50 PM IST
यूएनएससी में वीटो मेंबर के रूप में पश्चिम के साथ ईरान की परमाणु वार्ता में अहम भूमिका निभाता है रूस
रूस, तेहरान का पुराना सहयोगी है और वह यूएनएससी में वीटो मेंबर के रूप में पश्चिम के साथ ईरान की परमाणु वार्ता में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उसने पहले परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर भी किए थे, जिसे ट्रंप ने 2018 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान छोड़ दिया था।
- 23 Jun 2025 5:49 PM IST
ईरान संकट पर चीन -रूस और पाकिस्तान ने यूएनएससी में प्रस्ताव पेश किया
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मॉस्को में मुलाकात हुई। पुतिन और उनकी मुलाकात ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद हुई है। दोनों की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद पुतिन ने ट्रंप और नेतन्याहु से बात की है। ईरान संकट पर चीन -रूस और पाकिस्तान ने यूएनएससी में प्रस्ताव पेश किया है।
- 23 Jun 2025 5:18 PM IST
कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ
आयरिश प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा उस सुबह आयरलैंड के आसमान में 329 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी और समय बीतने के साथ इस क्षति और इस अत्याचार का महत्व कम नहीं हुआ है। जबकि इस भयावह कृत्य का महत्व वैश्विक है, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि यह एक अत्यंत व्यक्तिगत त्रासदी है।
#WATCH कॉर्क, आयरलैंड: कनिष्क बम विस्फोट की 40वीं वर्षगांठ पर आयरिश प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा, "...उस सुबह आयरलैंड के आसमान में 329 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी और समय बीतने के साथ इस क्षति और इस अत्याचार का महत्व कम नहीं हुआ है... जबकि इस भयावह कृत्य का महत्व… https://t.co/x9sNpmJ3Ly pic.twitter.com/0V8s4udRvS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2025 - 23 Jun 2025 5:13 PM IST
TMC नेता कुणाल घोष ने साधा बीजेपी पर निशाना
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "सदन में भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। एक तरफ केंद्र सरकार बंगाल को वंचित कर रही है और दूसरी तरफ ममता बनर्जी की सरकार बंगाल का विकास कर रही है। आज कालीगंज उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हारी है। इससे ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ पूरी गड़बड़ी की और सुरक्षाकर्मियों को घायल किया। बंगाल की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। कालीगंज उपचुनाव का नतीजा यह है कि सुकांता मजूमदार, सुवेंदु अधिकारी के जाने के बाद भी लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। कालीगंज उपचुनाव में TMC की जीत हुई। लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, एक लड़की की दुखद मौत हो गई, मुख्यमंत्री ने इसकी निंदा की। पुलिस, प्रशासन इसकी जांच कर रहा है, इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा मिलेगी।"
- 23 Jun 2025 5:03 PM IST
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में जाने वाले सवाल का दिया जवाब
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह पूछे जाने पर कि 'क्या लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जीत के बाद वे राज्यसभा जाएंगे', पर कहा, "मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।"
- 23 Jun 2025 4:56 PM IST
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कांग्रेस पार्टी को भेजा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, "आज गुजरात में हमारे उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जहां हम पिछले 30 सालों से सत्ता में नहीं हैं वहां हमारे कार्यकर्ताओं ने बब्बर शेर की तरह चुनाव लड़ा लेकिन नतीजे बहुत बुरे आए। मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।"
- 23 Jun 2025 4:45 PM IST
सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्राक्कलन समिति को 75 वर्ष पूरे होने पर दिया बयान
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "1950 में गठित प्राक्कलन समिति ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर यहां मुंबई में भव्य स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर से अधिकारी शामिल होंगे, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके द्वारा दी गई सिफारिशों में से 65% से अधिक सिफारिशें सरकार द्वारा स्वीकार की गई हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है, इससे पूरे देश में अच्छा संदेश जाएगा।" इजरायल-ईरान संघर्ष पर उन्होंने कहा, "हमारे देश के कई छात्र जो वहां थे, वे वापस आ गए हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं, उनके परिवारों को बधाई देते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि उनकी पढ़ाई की बेहतरीन व्यवस्था की जाए।"
Created On :   23 Jun 2025 8:00 AM IST