Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 24 April 2025 2:15 PM IST
Chhindwara News: जाली करेंसी : कोरियर से नकली नोट की हो रही थी तस्करी, सरगना की तलाश जारी
जाली करेंसी के मामले में तीन दिन बाद भी मुख्य सरगना पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस टीम महाराष्ट्र अमरावती पहुंची थी, हालांकि आरोपी वहां भी नहीं मिला है।
- 24 April 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: दुपहिया की डिक्की से उड़ाए एक लाख बीस हजार रुपए
नागपुर रोड स्थित महाजन लॉन के समीप खड़ी एक दुपहिया वाहन की डिक्की से नकदी चोरी का एक मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने डिक्की का लॉक तोडक़र नकदी उड़ाई है। पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
- 24 April 2025 1:55 PM IST
Jabalpur News: बूम बैरियर टूटने की वाहन चालकों को मिल रही सजा
टोल प्लाजा का खास मकसद जनता को लम्बी कतारों से राहत देना है। ये सड़कों को बेहतर क्वालिटी में बनाए रखने में मदद भी करते हैं, लेकिन शहर में स्थित टोल नाकाें में इन दिनों आम वाहन चालकों को सुविधाएं कम और समस्याएं ही अधिक झेलनी पड़ रही हैं।
- 24 April 2025 1:46 PM IST
Jabalpur News: सरकार के नियम सरकारी अस्पताल में ही लागू नहीं, मरीजों की सुरक्षा में लापरवाही
अस्पतालों में अग्नि दुर्घटनाओं के मामले सामने आने के बाद भी मरीजों की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर नहीं है। जिला अस्पताल विक्टाेरिया में अग्नि सुरक्षा की जिम्मेदारी फायर एक्सटिंगिशर और बाल्टियों में रेत के भरोसे है।
- 24 April 2025 1:35 PM IST
Jabalpur News: दस्तावेज जमा फिर भी एसबीआई जनरल कंपनी ने नहीं किया इलाज का भुगतान
बीमा कंपनी के अधिकारी पॉलिसी करते समय अनेक दावे करते हैं। यहां तक कि 24 घंटे अस्पताल में कैशलेस का दावा किया जाता है। बीमित को जब जरूरत होती है तो जिम्मेदार गोलमाेल जवाब देकर सहयोग देने से इनकार कर देते हैं।
- 24 April 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: जहां से आनी थी पौधों की महक वहां रोज डल रहा कूड़ा-करकट
स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा बड़े-बड़े दावे जरूर किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मोतीलाल नेहरू वार्ड के अंतर्गत रद्दी चौकी से रामनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बना रोड डिवाइडर कचरा घर में तब्दील हो गया है।
- 24 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 24 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 24 April 2025 1:00 PM IST
TRF आतंकियों के पोस्टर जारी, सूचना देने पर 20 लाख रुपए का इनाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बड़ा एलान किया है। जो भी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी देगा उसे 20 लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं।
- 24 April 2025 12:55 PM IST
ढाई करोड़ से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन: पीएम मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में 13 लाख से अधिक परिवारों को आवास लाभ और अन्य योजना लाभ प्रदान करके लाभान्वित करने के लिए तैयार हैं। पक्के घरों की चाबियां वितरित करके, प्रधानमंत्री का लक्ष्य 13 लाख 24 हजार परिवारों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। ढाई करोड़ से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन मिले।
Created On :   24 April 2025 8:00 AM IST