Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 24 April 2025 12:52 PM IST

    अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने जा रही हैं। पीएम यहां अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो सहरसा से चलकर मुजफ्फरपुर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के लिए रवाना होगी।

  • 24 April 2025 12:45 PM IST

    ऊधमपुर में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी

    जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के बसंतगढ़ में खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों और सेना के जवानों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सेना के एक बहादुर को गंभीर चोटें आई है।

  • 24 April 2025 12:40 PM IST

    बीजापुर में मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। 

  • 24 April 2025 12:35 PM IST

    चांदी के भाव भी नीचे आए

    भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंची है। फिलहाल, इसकी कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है, हालांकि इसका भाव अब भी 1 लाख रुपए के बाहर ही है। आज सिल्वर की कीमत 1,00,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 24 April 2025 12:30 PM IST

    सोने की कीमत में गिरावट

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में बीते दिनों जबरदस्त तेजी देखी गई और यह 1 लाख रुपए के पार जा पहुंचा। लेकिन, इसके बाद इसके भाव धीरे- धीरे नीचे की ओर आ रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 24 April 2025 12:25 PM IST

    निफ्टी 24270 के नीचे आया

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 63.80 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,265.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 24 April 2025 12:20 PM IST

    सेंसेक्स में 238 अंकों की गिरावट

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 अप्रैल 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 238.06 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,878.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 24 April 2025 12:15 PM IST

    भारतीय रुपया में गिरावट

    भारतीय रुपया में गुरुवार को 17 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 85.59 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले बीते दिन की बुधवार की सुबह रुपया 85.27 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 85.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

  • 24 April 2025 12:10 PM IST

    कई शहरों में बदले ईंधन के रेट

    आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपए, तो एक लीटर डीजल 90.03 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 105.01 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.80 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है।

  • 24 April 2025 12:05 PM IST

    कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली ​तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (24 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया। बीते दिन की तुलना में इसमें 0.05 डॉलर की तेजी आई है, जो कि पहले 62.30 डॉलर प्रति बैरल था।

Created On :   24 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story