Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 24 April 2025 12:00 PM IST

    बालासोर सीएम माझी ने पहलगाम हमले के शिकार प्रशांत को दी श्रद्धांजलि, 20 लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए प्रशांत सत्पथी के परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव बालासोर पहुंचे। इस हमले में ओडिशा के युवक प्रशांत की जान चली गई थी। सीएम ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।ो

  • 24 April 2025 11:56 AM IST

    पहलगाम हमला पाकिस्तानी पत्रकार के बयान पर भड़कीं भाग्यश्री, बताया ‘ब्रेनलेस इडियट’

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आम जन के साथ ही एक्टर्स का गुस्सा भी हाई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के बचाव में उतरे वहां के एक पत्रकार के बयान पर अभिनेत्री भाग्यश्री क्रोधित नजर आईं। उन्होंने शेयर किए गए पोस्ट में शख्स को ‘ब्रेनलेस इडियट’ तक कह दिया।

  • 24 April 2025 11:50 AM IST

    पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान करने जा रहा नई मिसाइल का परीक्षण

    भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है। संबंधित भारतीय एजेंसियाँ ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नज़र बनाए हुए हैं। इस बारे में देश के रक्षा सूत्रों ने जानकारी दी है।

  • 24 April 2025 11:45 AM IST

    भारत के फैसलों से पाकिस्तान में मचेगा हड़कंप, पानी की होगी किल्लत और कृषि पर पड़ेगा असर एसपी वैद

    जम्मू-कश्मीर के पहलगााम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। सरकार के इन फैसलों पर पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने अपनी राय व्यक्त की, जिसमें भारत ने सिंधु जल समझौता को निलंबित करने और अटारी बॉर्डर को बंद करने जैसे मजबूत फैसले लिए हैं। एसपी वैद ने इन फैसलों को पाकिस्तान, सेना और आईएसआई को सबक सिखाने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि ये कदम न केवल पाकिस्तान पर दबाव डालेंगे, बल्कि उसके काले कारनामों का असर वहां की जनता पर भी दिखाएंगे।

  • 24 April 2025 11:40 AM IST

    महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह से की बात, कहा- 'हम दुख की इस घड़ी में राष्ट्र के साथ खड़े'

    पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। साथ ही उन्होंने शाह से विभिन्न राज्यों में कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को धमकी देने वालों के खिलाफ तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

  • 24 April 2025 11:35 AM IST

    मुंबई शिवसेना (यूबीटी) ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार से पूछा सवाल, ‘सामना’ में साधा निशाना

    शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इस हमले में 26 लोगों की मौत के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और कश्मीर में बढ़ती हिंसा पर सवाल उठाए। ‘सामना’ में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदमों की बात करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आतंकी सीमा पार कर भारत में घुस रहे हैं और निर्दोष हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं।

  • 24 April 2025 11:27 AM IST

    सूरत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शैलेश को अंतिम विदाई देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में सूरत के शैलेश कलथिया की हत्या के बाद बुधवार देर रात उनका शव सूरत लाया गया। गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, शिक्षा मंत्री प्रफुल पनसेरिया और कई भाजपा नेता शामिल हुए। शव यात्रा के दौरान माहौल गमगीन रहा और हजारों लोग शैलेश को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

  • 24 April 2025 11:15 AM IST

    छत्तीसगढ़

    सुरक्षाबलों ने 1000 से ज्यादा नक्सलियों को घेरा, पांच को किया ढेर

  • 24 April 2025 11:11 AM IST

    आतंकी हमले के बीच पहलगाम से ओडिशा के सरपंचों को सुरक्षित लाए संबित पात्रा, बोले- महाप्रभु का आशीर्वाद रहा साथ

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद वहां फंसे कुछ ओडिशावासियों की गुहार भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सुनी। सांसद मंगलवार को उन्हें लेकर भुवनेश्वर पहुंचे। पात्रा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पहलगाम हमले से ठीक पहले पुरी जिले के सात सरपंच और पंचायत समिति सदस्य वहां मौजूद थे, जो छुट्टियों पर गए थे और बाद में हमले की खबरों के बाद बुरी तरह डर गए थे। ऐसे हालात में उन्होंने पात्रा से संपर्क किया।

  • 24 April 2025 10:56 AM IST

    आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देश हमारे साथ- मनोहर लाल खट्टर

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह असहनीय दुख की बात है कि पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए हैं। आतंकवादियों ने जिस तरह का जघन्य कृत्य किया है, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। 25 और लोग मारे गए हैं, जिनमें से 1 नागरिक नेपाल के हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री मोदी ने बात की है। यह घटना हम सभी के लिए चिंता का विषय है। विदेश मंत्रालय ने जिस तरह के कदम उठाए हैं, वह बहुत सख्त कदम हैं। पाकिस्तान के उच्चायोग को खाली करने के लिए कह दिया गया है, अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वीजा नहीं दिया जाएगा और जो पहले से वीजा पर आए हैं उन्हें 1 मई तक यहां से जाने के लिए कह दिया गया है। सिंधु जल संधि रोक दी गई है, पाकिस्तान इसे हल्के में न ले। आज आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देश हमारे साथ हैं, भारत को इस घटना का बदला लेने के लिए जो भी करना होगा, वह जरूर करेगा। आज राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी। सभी ने इस घटना की निंदा की है, यह देश एक है। 

Created On :   24 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story