14 नवंबर को बदलाव नहीं हुआ तो जनता का नुकसान उदय सिंह
पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में पहले फेज के मतदान के बाद जहां एनडीए और महागठबंधन के नेता प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, वहीं जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का मानना है कि अगर बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट नहीं किया होगा तो यह उनका नुकसान है, जनसुराज का नुकसान नहीं है।
उदय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें विश्वास है कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। वोटिंग प्रतिशत इसी ओर इशारा कर रहा है। अगर बदलाव नहीं होता है तो यह जनता के लिए ही नुकसानदायक है। बिहार में जन सुराज को कोई नुकसान नहीं है, जन सुराज सरकार बनाने नहीं आया है। जन सुराज बिहार में बदलाव लाने आया है। बिहार में बदलाव होता है तो बिहार की जनता को फायदा होगा, क्योंकि एनडीए और महागठबंधन सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए स्वार्थ की पूर्ति कर रहे हैं। भाजपा या महागठबंधन के विपरीत, जन सुराज पूरी तरह से बिहार के कल्याण के लिए है।
उन्होंने वोटिंग प्रतिशत को लेकर दावा किया है कि हमें पूरा विश्वास है कि 14 नवंबर को बिहार में जन सुराज की सरकार स्थापित हो जाएगी।
उदय सिंह ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले को लेकर कहा कि यह बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में किसी पर हमला करना कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है और उपमुख्यमंत्री को खुद जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने राज्य में कानून-व्यवस्था के क्या उपाय किए हैं, जबकि उनके काफिले पर हमला हुआ। अगर लोगों में गुस्सा है, तो उसे व्यक्त करने के कई उचित तरीके हैं। मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं, ऐसा नहीं होना चाहिए।
बताते चलें कि पहले चरण की वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। मतदाताओं को विश्वास है कि जिस प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ, दूसरे चरण में भी होगा। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Nov 2025 5:35 PM IST











