Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 July 2025 10:14 PM IST

    एयर इंडिया की चलती प्लाइट में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

    एयर इंडिया की प्लाइट को लेकर बीते कई दिनों से दुखद खबरें मिल रही है। इस बीच इस कंपनी के विमान से भावुक कर देने वाली घटना सामने आई हैं। मस्कट से मुंबई पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस में एक थाई नागरिक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी जैसे ही प्लेन क्रू मेंबर को पता चला तो तत्काल सहायता देने को पहुंचा। 

  • 24 July 2025 8:59 PM IST

    गुजरात तुषार चौधरी का केजरीवाल पर पलटवार, 'आगे पता चलेगा कौन बारात का घोड़ा है और कौन रेस का घोड़ा है'

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को बारात का घोड़ा कहा, केजरीवाल के इस बयान पर गुजरात विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. तुषार चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि कौन बारात का घोड़ा है और कौन रेस का घोड़ा है।

  • 24 July 2025 8:42 PM IST

    तेजस्वी यादव के चुनाव बॉयकॉट वाले बयान पर बोले रोहन गुप्ता, 'विपक्ष ने पहले ही मान ली हार'

    बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सियासत जारी है। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव का बॉयकॉट करने की बात कही है।

  • 24 July 2025 8:19 PM IST

    सोहा अली खान ने बताया, वह हर सुबह खाली पेट क्या खाती हैं

    अभिनेत्री सोहा अली खान हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोगों को जागरुक करती रहती हैं। इसी को लेकर उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बताया कि वह सुबह खाली पेट क्या खाती हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से पूछा कि वह हर सुबह खाली पेट क्या खाती हैं, जिसमें उन्होंने दो विकल्प दिए थे, भीगे हुए बादाम और लहसुन।

  • 24 July 2025 7:21 PM IST

    टाटा समूह चिप्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करेगा चंद्रशेखरन

    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वित्तीय सेवाओं में अपनी विनिर्माण उत्कृष्टता को बढ़ाना है। कंपनी की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में, उन्होंने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जिसका वार्षिक राजस्व 66,000 करोड़ रुपये है, प्रौद्योगिकी हार्डवेयर और सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए एक एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

  • 24 July 2025 7:00 PM IST

    भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बोले कीर स्टार्मर, 'यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण समझौता'

    भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बड़ा बयान दिया है। कीर स्टार्मर ने गुरुवार को इस समझौते को यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर निकलने के बाद से देश की ओर से किया गया सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता बताया। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन एफटीए से जीवन स्तर में सुधार होगा और मजदूर वर्ग की जेब में ज्यादा पैसा आएगा।

  • 24 July 2025 6:57 PM IST

    भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमटी

    भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई। 

  • 24 July 2025 6:50 PM IST

    ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, शिलांग से छात्रों तक पहुंचती थी नशे की खेप

    ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शिलांग से छात्रों तक नशे की खेप को पहुंचाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शिलांग से ही ऑनलाइन डिमांड पर छात्रों और अन्य लोगों को गांजे की सप्लाई किया करते थे, जो पार्सल और डाक के जरिए भेजा जाता था। ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक तृतीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिलांग (मेघालय) से इनकी गिरफ्तारी की है। इन आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और विशाल सैन के रूप में हुई है, जो शिलांग के बारा पत्थर क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों की उम्र करीब 23 वर्ष है।

  • 24 July 2025 6:43 PM IST

    25 जुलाई ऐसी तारीख, जो राष्ट्रपति शपथ के लिए बनी लोकतंत्र की अनौपचारिक परंपरा

    भारत के इतिहास में 25 जुलाई का दिन कई दशकों से एक स्थिर लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। भारतीय संविधान में यह कहीं नहीं लिखा गया है कि राष्ट्रपति को 25 जुलाई को ही शपथ लेना है, लेकिन अब तक 10 राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को ही पद की शपथ ली है। इसी कारण यह तारीख एक स्थिर लोकतांत्रिक परंपरा का दिन बन चुका है। यह सिलसिला 1977 से चला आ रहा है। हालांकि, इसके पीछे मुख्य कारण राष्ट्रपति का पूर्ण कार्यकाल है। भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी। 1997 में फखरुद्दीन अली अहमद का राष्ट्रपति पद पर रहते निधन हुआ था। वे दूसरे राष्ट्रपति थे, जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उनके निधन के बाद बीडी जत्ती (बासप्पा दनप्पा जत्ती) 11 फरवरी 1977 को कार्यवाहक राष्ट्रपति बने, लेकिन उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा।

  • 24 July 2025 6:30 PM IST

    विक्की कौशल ने फिल्म 'मसान' के 10 साल पूरे होने पर पुरानी यादें ताजा की

    बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'मसान' को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई और इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। विक्की ने फिल्म से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम सेक्शन पर शेयर की, साथ ही अभिनेता ने प्राइम वीडियो का एक वीडियो भी रीपोस्ट किया। वीडियो में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ उनकी फिल्म के कुछ लोकप्रिय सीन शामिल हैं। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "10 साल।"

Created On :   24 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story