Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 July 2025 6:20 PM IST
झारखंड डीजीपी की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ अगले हफ्ते करेगी सुनवाई
झारखंड के मौजूदा डीजीपी अनुराग गुप्ता के पद पर बने रहने को असंवैधानिक बताने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की पीठ अगले हफ्ते सुनवाई करेगी। यह मामला गुरुवार को चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं की अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने मेंशन किया। इस पर अदालत ने याचिका को अगले बुधवार या गुरुवार को मामले को तीन जजों की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने पर सहमति दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश ने अदालत में कहा कि डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के आदेशों के खिलाफ है।
- 24 July 2025 6:16 PM IST
मैनचेस्टर टेस्ट इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे पंत, लंच तक भारत का स्कोर 321/6
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत 39 और वाशिंगटन सुंदर 20 रन पर नाबाद थे। भारत ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 4 विकेट पर 264 के स्कोर से की। पहले दिन रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन पर नाबाद रहे थे। खेल की शुरुआत के साथ ही भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में बड़ा झटका लगा। जडेजा पांचवें विकेट के रूप में पहले दिन के स्कोर में सिर्फ एक रन जोड़कर 20 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
- 24 July 2025 6:09 PM IST
शीत्सांग वर्ष के पूर्वार्द्ध में माल व्यापार का कुल आयात-निर्यात मूल्य 4.34 अरब युआन
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ" विषय पर 10वीं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें साल 2025 की पहली छमाही में शीत्सांग के माल व्यापार के आयात-निर्यात के बारे में जानकारी दी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष के पूर्वार्द्ध में, शीत्सांग के माल के आयात और निर्यात का कुल मूल्य 4.34 अरब युआन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 14.1% की वृद्धि हुई, इनमें निर्यात 3.7 अरब युआन, 15.4% की वृद्धि और आयात 64 करोड़ युआन, 7% की वृद्धि थी।
- 24 July 2025 5:58 PM IST
भारतीय रुपया में स्थिरता
भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले गुरुवार को आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 86.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 86.41 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 86.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 24 July 2025 5:50 PM IST
निफ्टी 25100 से नीचे बंद हुआ
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (24 जुलाई 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 157.80 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,062.10 के स्तर पर बंद हुआ।
- 24 July 2025 5:40 PM IST
सेंसेक्स में 542 अंकों की गिरावट
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (24 जुलाई 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 542.47 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,184.17 के स्तर पर बंद हुआ।
- 24 July 2025 5:25 PM IST
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षरहो गए हैं। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। पीएम मोदी की लंदन यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में उत्सुकता का माहौल था। पीएम मोदी ने भारतीय सुमदाय से मुलाकात की। दो दिवसीय ब्रिटिश दौरे पर गए पीएम मोदी की ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से मुलाकात हुई।
- 24 July 2025 5:17 PM IST
ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता
भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए। इससे ब्रिटिश व्हिस्की, कारों और कई वस्तुओं पर टैरिफ में कमी आएगी। इसके साथ ही द्विपक्षीय व्यापार में सालाना लगभग 34 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी होगी
- 24 July 2025 5:05 PM IST
व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक दिवस
दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है। मुझे खुशी है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद, आज दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है।
#WATCH लंदन, यूके: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है। मुझे खुशी है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद, आज दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता संपन्न हुआ है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
(वीडियो सोर्स: ANI/डीडी न्यूज़)#PMModiInUK pic.twitter.com/4ueOj028eY - 24 July 2025 5:03 PM IST
विशेष गहन समीक्षा केवल चुनाव तक सीमित नहीं है बल्कि देश को तोड़ने वाली है- सपा
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटना, ना चुनाव आयोग और न ही किसी अन्य का अधिकार है। यह व्यवस्था संविधान में दी गई है। इसके उलट यदि हम ऐसा कहेंगे कि अगर किसी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वह भारतीय नहीं है। यह मामला केवल चुनाव तक सीमित नहीं है बल्कि देश को तोड़ने वाली है।
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा, "किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटना, ना चुनाव आयोग और न ही किसी अन्य का अधिकार है... यह व्यवस्था संविधान में दी गई है। इसके उलट यदि हम ऐसा कहेंगे कि अगर किसी 18 वर्ष से ऊपर के… pic.twitter.com/DtsR3GdycX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
Created On :   24 July 2025 8:00 AM IST