Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 July 2025 4:35 PM IST

    जानबूझकर पंचायत व निकाय चुनावों में देरी की जा रही है-सचिन पायलट

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंचायत व निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर कहा, "चुनाव से सरकार डरती क्यों है? क्योंकि उन्हें मालूम है कि यदि चुनाव होंगे तो जनता मतपेटी के माध्यम से अपना पक्ष रखेगी और कांग्रेस पार्टी को भारी विजय मिलेगी। जानबूझकर चुनावों में देरी की जा रही है। यह मौलिक अधिकार है। 6 महीनें में चुनाव करवाने चाहिए। समयसीमा निकल गई, परिसीमन हो गया लेकिन फिर भी डर के कारण प्रदेश की सरकार चुनाव करवाने से बच रही है।

  • 24 July 2025 4:30 PM IST

    वोटिंग लिस्ट ही निष्पक्ष चुनाव और मजबूत लोकतंत्र का आधार है- चुनाव आयोग

    भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूछा कि 'क्या हमें निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए वोटिंग लिस्ट को तैयार नहीं करना चाहिए? वोटिंग लिस्ट ही निष्पक्ष चुनाव और मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इन सभी सवालों पर हम सभी भारतीयों को गंभीरता से और राजनीतिक वैचारिकता से परे जाकर विचार करना चाहिए। इन सभी मुद्दों पर अब गंभीरता से विचार करने का सही समय आ गया है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने पर लाखों लोगों के नाम मतदान सूची से कट सकते है

  • 24 July 2025 4:21 PM IST

    संयुक्त राष्ट्र मिशन की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    संयुक्त राष्ट्र मिशन की रिपोर्ट के अनुसार  पाकिस्तान और ईरान से लौटे कई अफगानिस्तानी लोग तालिबान के हाथों गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का शिकार हुए। इनमें वे लोग शामिल हैं जो पहले पश्चिम समर्थित सरकार के लिए काम कर चुके थे

  • 24 July 2025 4:15 PM IST

    आरोपों की जांच, आवासों पर छापे

    ईडी सूत्रों ने कहा कि वे 2017 और 2019 के बीच यस बैंक से करीब 3,000 करोड़ रुपये के अवैध ऋण डायवर्जन के आरोपों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक , ईडी को जानकारी मिली है कि ऋण दिए जाने से ठीक पहले यस बैंक के प्रमोटरों को उनके व्यवसाय में धन प्राप्त हुआ था। 

  • 24 July 2025 4:06 PM IST

    ऋण स्वीकृतियों में बरती गई लापरवाही

    रिलायंस समूह की कंपनियों को यस बैंक की ओर से ऋण स्वीकृतियों में बरती गई घोर उल्लंघनों के आरोपों की ईडी जांच कर रही है। जांच एजेंसी ईडी का कहना है कि बैंकों, शेयरधारकों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों सहित कई संस्थाओं को गुमराह किया गया या उनके साथ फ्रॉड की गई। 

  • 24 July 2025 3:56 PM IST

    अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और आवासों पर ईडी की रेड

    एसबीआई ने हाल ही में अनिल अंबानी और उनकी कंपनी को फ्रॉड घोषित किया। इसके बाद ईडी की टीमें उन पर कार्रवाई में जुट गई हैं। उनकी 50 से अधिक कंपनियों, दर्जनों अधिकारी और हजारों करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। ईडी ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और यस बैंक के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े केस में गुरुवार को रेड की। 

  • 24 July 2025 3:46 PM IST

    रूसी विमान खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था

    नीय आपातकाली मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेन खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। ये इलाका चीन के नजदीक है। टिंडा पहुंचने से पहले वह रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया । आपको बता दें टिंडा शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 6600 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है।

  • 24 July 2025 3:39 PM IST

    चीन में लापता हुआ रूसी विमान क्रैश

    चीन में लापता हुआ रूसी विमान क्रैश हो गया। जिसमें सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई। रूसी प्लेन में 49 यात्री सवार थे। विमान में 43 यात्री, जिनमें पांच बच्चों समेत क्रू के 6 मेंबर सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंगारा एयरलाइंस का प्लेन अमूर क्षेत्र के टिंडा जा रहा था। 

  • 24 July 2025 3:31 PM IST

    फर्जी मतदाताओं को क्या मतदान करने देना चाहिए- EC

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विपक्ष के सरकार को घेरने पर ,चुनाव आयोग ने जारी किया बयान,कहा फर्जी मतदाताओं को क्या मतदान करने देना चाहिए

  • 24 July 2025 3:23 PM IST

    सियासत के लिहाज से बिहार की देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान

     भले ही राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय राज्य बिहार को माना जाता है। बिहार के खाते में ही देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद देने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन आज तक एक भी शख्स बिहार से उपराष्ट्रपति की कुर्सी तक नहीं पहुंच सका है। 

Created On :   24 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story