Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 July 2025 2:45 PM IST
नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलने से कम होंगे प्रॉपर्टी के रेट
शहर का मास्टर प्लान वर्ष 2021 में समाप्त हो गया है। चार साल बाद भी नया मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ है। शहर के 62 गांवों में टीएंडसीपी के तहत नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी नहीं दी जा रही है।
- 24 July 2025 2:35 PM IST
बारिश से शहर की कई सड़कें बनीं तालाब, जगह जगह हुआ जलभराव
बुधवार दोपहर बाद हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम की व्यवस्थाओं के दावों की कलई खुल गई। रात्रि 8.30 बजे तक रिकॉर्ड में 4.6 एमएम बारिश ही दर्ज हुई। जिसे मिलाकर जिले में बारिश का आंकड़ा 632.5 एमएम यानी करीब 25 इंच तक पहुंच गया।
- 24 July 2025 2:25 PM IST
सालों से दे रहे प्रीमियम, अब क्लेम के लिए भटका रही टाटा एआईजी
सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी आम लोगों को इलाज के दौरान कैशलेस नहीं कर रही है। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम कर दिया जाता है। परेशान होकर बीमितों को कोर्ट की शरण में जाना पड़ रहा है।
- 24 July 2025 2:15 PM IST
ई-रिक्शा पर स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने पर लगी रोक
स्कूली बच्चों की सुरक्षा की खातिर कलेक्टर ने ई-रिक्शों पर बच्चों के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अब ई-रिक्शों पर स्कूली बच्चे न तो स्कूल जा सकेंगे और न ही स्कूल से घर लौट पाएंगे। पालकों को दूसरे वाहनों के जरिए बच्चों को स्कूल भेजना पड़ेगा।
- 24 July 2025 2:05 PM IST
मेंटेनेंस में लाखों खर्च, 3 माह में नहीं लगे वॉशरूम के दरवाजे
बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन आर्किटेक्चरी की मिसाल है। पहाड़ों के बीच 5 एकड़ से ज्यादा एरिया में इसका निर्माण किया गया था। यहां 16 ब्लॉक बनाए गए हैं, जो सभी अंदर से इंटरकनेक्ट भी हैं। इसके रखरखाव को लेकर हर साल लाखों का खर्चा भी होता है।
- 24 July 2025 1:55 PM IST
क्रूरता की हद..नंदी को आटे में मिलाकर खिलाया सुअर बम
शहर के तिलक चौक रघुवंशीपुरा क्षेत्र में पशु के साथ क्रूरता और मानवीयता का झंकझोर देने वाला का एक वाकया सामने आया। घर के पास से आवारा पशुओं के जमावड़े को भगाने एक शख्स ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी।
- 24 July 2025 1:45 PM IST
कीचड़ में प्रसव...डॉक्टर की जांच पर उठ रहे सवाल
परासिया बस स्टैंड के समीप कीचड़ में एक नाबालिग गर्भवती ने नवजात को जन्म दिया था। मानवीय संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना के बाद अब परासिया अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
- 24 July 2025 1:35 PM IST
बोलेरो से तस्करी..भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पकड़ी 45 पेटी शराब
माहुलझिर की पंचायत चावलपानी में भाजपा नेता और ग्रामीणों की सजगता से काली फिल्म लगे बोलेरो वाहन से 45 पेटी अवैध शराब पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। इस वाहन से अलग-अलग गांवों में शराब की सप्लाई की जानी थी।
- 24 July 2025 1:25 PM IST
कृषि अधिकारियों ने की दुकान सील, विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में यूरिया वितरण की व्यवस्था तय होने के बाद भी निजी खाद विक्रेता कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को मैनीखापा में सामने आया।
- 24 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 24-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 23 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Created On :   24 July 2025 8:00 AM IST