Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 24-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.39 रुपये है। कल, 23 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 24 July 2025 1:04 PM IST
मंडी शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट में हुआ बस एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
मंडी शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट उप-मंडल के मसेरन इलाके के पास एक बस के खाई में गिरने से पाँच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सरकाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं: एसपी मंडी, साक्षी वर्मा
- 24 July 2025 12:44 PM IST
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब विपक्ष के नेता को इस देश से कोई मतलब ही नहीं है। कभी आपने उन्हें गंभीरता से राजनीति करते देखा है। दो मिनट आते हैं और मीडिया में बोलकर चले जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सदन में उनकी उपस्थिति जीरो है इसके बावजूद वो चाहते हैं कि जब वो सदन में खड़े हो तो उन्हें बोलने का मौका दिया जाए। सदन में कुछ नियम है। मुझे लगता है उन्होंने नियम कानून पढ़ा ही नहीं..एक अनंतिम रिपोर्ट होती है और एक अंतिम रिपोर्ट होती है। तो अनंतिम रिपोर्ट ये है ऑपरेशन सिंदूर में हमारी जीत हो गई है और अंतिम रिपोर्ट तब मिलेगा जब हम PoK ले लेंगे तो आपको पता ही चल जाएगा। बिहार में अगर बांग्लदेशी या विदेशी आए हैं तो उनके नाम हटाए जाएंगे। कांग्रेस की मानसिकता विकृत हो गई है..'
- 24 July 2025 12:34 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी पॉलिटिक्स पर टिप्पणी
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "अब जात की राजनीति नहीं चलेगी। जंगल राज के युवराज जमीन से उठने वाला आपके समुदाए में भी जमीन से उठने वाला एक से एक सज्जन लोग हैं उसकी राजनीति आएगी। आप जैसे परिवारवाद और सोने के चम्मच लेकर जन्म लेने वाले बहुत दिन तक राजनीति नहीं करेंगे।"
- 24 July 2025 12:25 PM IST
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दिया बयान
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "हम पिछले 3 दिन से मांग रहे हैं कि SIR पर चर्चा करिए लेकिन भाजपा मंत्री से एक भी जवाब आज तक नहीं मिला। हम बस उनसे यही पूछना चाहते हैं कि SIR पर चर्चा होगी कि नहीं? हां या ना, ये जब जवाब देंगे सदन की शुरुआत हो जाएगी।"
- 24 July 2025 12:05 PM IST
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार चुनाव को बहिष्कार करने पर दी प्रतिक्रिया
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "बिहार चुनाव को बहिष्कार करने का और इस तरह से विरोध करने का सिर्फ यह उद्देश्य है कि वो लोग अपना स्पष्टीकरण देना चाहते हैं कि चुनाव हारने के बाद क्या कहना है। महाराष्ट्र में जब चुनाव हुआ था, तब इन्होंने कहा था कि वोटों के साथ छेड़छाड़ हुई है, पुनरीक्षण होना चाहिए। अब यह हो रहा है तो इनको फिर परेशानी हो रही है और ये भ्रम फैला रहे हैं कि यह वोटो की चोरी हो रही है। यह बहुत गलत है। सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है लेकिन वो(विपक्ष) चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।"
- 24 July 2025 11:45 AM IST
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा उनके आवास पर जलाभिषेक के आह्वान पर दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा उनके आवास पर जलाभिषेक के आह्वान पर कहा, "जिनका मन, मस्तिक और विचार पहले से ही गंदा है वो दूसरी की शुद्धि क्या करेंगे? कांवड़ियों पर जो मेरा बयान था आज भी मैं उस पर कयाम हूं जिसका आराध्य इतना भोला-भाला हो कि लोग उसे भोले बाबा बोलते हों उसके भक्त इतने कुख्यात अपराधी नहीं हो सकते हैं कि वो सड़कों पर थोड़-फोड़ करें, गाड़ियां तोड़े, लोगों के साथ मार-पीट करें। जब ये सब कांवड़ियां नहीं कर सकते हैं तो उनके रूप में कौन कर रहा है इसका मतलब है भाजपा सरकार द्वारा संरक्षित ये गुंडे-माफिया अपराधी है जो इस प्रकार का कहर बरसा कर भय पैदा कर रहे हैं। इस तरह भाजपा शासन करना चाहती है। जो लोग शुद्धि की बात कर रहे हैं वो कही सत्ता संरक्षित गुंडे-माफिया में से तो नहीं है।"
- 24 July 2025 10:55 AM IST
भाजपा सांसद शशांक मणि ने बिहार में SIR के मुद्दे पर दिया बयान
भाजपा सांसद शशांक मणि ने बिहार में SIR के मुद्दे पर कहा, "मुझे लगता है कि ये(विपक्ष) लोग डरे हुए हैं और बहाने बना रहे हैं। SIR की प्रक्रिया को चलने दिया जाए। तेजस्वी यादव का यह बहुत गलत बयान है कि हम (चुनाव का)बहिष्कार करेंगे।"
- 24 July 2025 10:45 AM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ से कांवड़ियों पर दिए गए बयान को लेकर गरमा-गर्मी जारी
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के कांवड़ियों पर दिए गए बयान के विरोध में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों के इकट्ठा होने के बाद उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उनके बयान के विरोध में उनके आवास पर जलाभिषेक करने का आह्वान किया है।
- 24 July 2025 10:35 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीण विकास को लेकर दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को ले जाने में, योजनाओं के क्रियान्वयन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड के लोगों ने हर चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन दिया है और राज्य में विकास भी तेज गति से बढ़ा है। पंचायत चुनाव में भी लोग भाजपा को जीताएंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मतदान अवश्य करें।"
Created On :   24 July 2025 8:00 AM IST