Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Sept 2025 1:04 AM IST
49वीं प्रगति बैठक प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे, जल संसाधन समेत आठ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को साउथ ब्लॉक में सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए आईसीटी-सक्षम बहु-मॉडल प्लेटफॉर्म, प्रगति की 49वीं बैठक की अध्यक्षता की। यह प्लेटफॉर्म केंद्र और राज्यों को प्रमुख परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने, बाधाओं को दूर करने और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक साथ लाता है।
- 25 Sept 2025 12:37 AM IST
डीआरडीओ और टाटा ने मिलकर तैयार किया अत्याधुनिक व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म
भारत की रक्षा तकनीक को बड़ी कामयाबी मिली है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 'टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स' के साथ मिलकर एक अत्याधुनिक 'डब्ल्यूएचएपी 8x8' व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो अब पूरी तरह से तैयार है।
- 25 Sept 2025 12:06 AM IST
एशिया कप बांग्लादेशी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा रहे 'प्लेयर ऑफ द मैच', लगातार दूसरे मैच में जीता खिताब
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रन से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। शर्मा ने 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
- 24 Sept 2025 11:29 PM IST
केंद्र ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल मई 2026 तक बढ़ाया
केंद्र सरकार ने बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई, 2026 तक बढ़ा दिया।
- 24 Sept 2025 11:09 PM IST
ला लीगा रियल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना के बीच अक्टूबर में मुकाबला
स्पेन के ला लीगा ने बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना के बीच इस सीजन के पहले एल क्लासिको की तारीख की घोषणा की। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 26 अक्टूबर को सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में मध्य यूरोपीय समयानुसार 16:15 बजे (14:15 जीएमटी) खेला जाएगा।
- 24 Sept 2025 10:48 PM IST
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के लिए 774 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें शिक्षा, सिंचाई, ऊर्जा, उपभोक्ता हित, महिला सुरक्षा और पुनर्वास जैसी योजनाओं को मंजूरी दी गई।
- 24 Sept 2025 10:13 PM IST
पंजाब त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सीएम भगवंत मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
पंजाब में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। पंजाब पुलिस ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करना है।
- 24 Sept 2025 9:50 PM IST
अभिषेक शर्मा युवराज सिंह को छोड़ा पीछे, अगला निशाना रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हर टी20 मैच में कोई न कोई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले अभिषेक ने युवराज का एक और रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ तोड़ दिया।
- 24 Sept 2025 9:12 PM IST
ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने खाई कसम, 'आक्रमणकारियों के आगे नहीं झुकेंगे हम'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने "आक्रमणकारियों के आगे कभी नहीं झुकने" की कसम खाई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इजरायल-यूएस के आक्रमण का जिक्र किया और शांति प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया।
- 24 Sept 2025 8:55 PM IST
हरियाणा में गुरुवार को लॉन्च होगी 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना', हर माह महिलाओं को मिलेंगे 2,100 रुपए
हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
Created On :   24 Sept 2025 8:00 AM IST











