Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Sept 2025 8:41 PM IST
युवा वनडे सूर्यवंशी, कुंडू, मल्होत्रा की शानदार पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 51 रन से हराया
वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू की शानदार पारियों और कप्तान आयुष म्हात्रे के तीन विकेटों की बदौलत भारत ने बुधवार को इयान हीली ओवल में ऑस्ट्रेलिया को 51 रनों से हराकर युवा वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
- 24 Sept 2025 8:01 PM IST
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की संभावित डेटशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। देश और विदेशों में 17 फरवरी 2026 से लेकर 15 जुलाई 2026 तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
- 24 Sept 2025 7:24 PM IST
छत्तीसगढ़ पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ीं मुश्किलें, 13 दिन की ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेजा
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईओडब्ल्यू विशेष कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब चैतन्य बघेल को अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की रिमांड में भेज दिया गया है।
- 24 Sept 2025 6:26 PM IST
कांग्रेसी नेताओं ने कहा-सीट शेयरिंग का फॉर्मूला महागठबंधन में शामिल दल निकालेंगे
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में शामिल हुए कई प्रदेशों के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत नहीं हुई है।
- 24 Sept 2025 6:04 PM IST
GST रिफॉर्म से लोगों को बहुत सुविधा होगी: साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "GST रिफॉर्म से लोगों को बहुत सुविधा होगी। आज बाजार में आकर बहुत सारे दुकानदारों से बात की। कई उपभोक्ताओं से भी बात की। लोग बहुत खुश हैं। दीपावली का बहुत अच्छा उपहार प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दिया है।
- 24 Sept 2025 5:52 PM IST
भारतीय महिला मुक्केबाजों को सम्मानित करने पर स्मृति ईरानी बोली, एक दिन...
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाजों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आज हमारी वर्ल्ड चैंपियन का सम्मान किया। पूजा, नूपुर, मीनाक्षी और जैस्मीन ने 10 साल की मेहनत के माध्यम से भारत को ये गौरव प्राप्त कराया है। आज मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष ने बताया कि हमारी महिलाएं आज दूसरे नंबर पर विश्व में खड़ी हैं। हमारी अभिलाषा है कि ज्यादा से ज्यादा ओलंपियन देश की बेटियां बनें। एक दिन हमारी महिला नंबर 1 पर होंगी।
- 24 Sept 2025 5:38 PM IST
मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद: आजम खान
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने कहा, जहां तक मुकदमों का सवाल है उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा।
- 24 Sept 2025 5:18 PM IST
लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं: विष्णु देव
NSS के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 1 लाख से ज्यादा NSS स्वयं सेवक छत्तीसगढ़ से हैं। उन्हें हम शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें आज सम्मानित भी किया गया है। 71 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण पर उन्होंने कहा, "लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार उनके साथ न्याय कर रही है। उनको आवास और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
- 24 Sept 2025 5:01 PM IST
दंतेवाड़ा में कुल 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया, आज दंतेवाड़ा में कुल 71 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिनमें से 30 इनामी नक्सली हैं। उन्होंने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और आत्मसमर्पण किया।
- 24 Sept 2025 4:49 PM IST
नकल जेहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे कोचिंग माफिया: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमने वर्ष 2022 से अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। आज हमारे युवा नौकरियों में अवसर पा रहे हैं इसलिए युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित होकर पेपर लीक कराने के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जेहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
Created On :   24 Sept 2025 8:00 AM IST











