Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 Sept 2025 4:41 PM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया में बीते बंद के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 88.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 88.74 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 88.41 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.75 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

  • 24 Sept 2025 4:09 PM IST

    निफ्टी 25100 से नीचे बंद हुआ

    देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 सितंबर 2025, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.60 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,056.90 के स्तर पर बंद हुआ।

  • 24 Sept 2025 3:54 PM IST

    सेंसेक्स 386 अंक लुढ़का

    देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (24 सितंबर 2025, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 386.47 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,715.63 के स्तर पर बंद हुआ।

  • 24 Sept 2025 3:26 PM IST

    कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

    कांग्रेस पार्टी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की। इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "वोट चोरी पर हमारा पूरा फोकस था, ये बहुत कष्ट का विषय है कि हमारे लोकतंत्र में ऐसा हो और जब इस बात को उठाया जाए तो उसका उत्तर लोकतंत्र में मिलना चाहिए। बहुत दुख का विषय है।

  • 24 Sept 2025 2:53 PM IST

    बिहार चुनाव: पटना में BJP की 2 दिवसीय बैठक शुरू, क्या है एजेंडा?

    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पटना में बीजेपी की अहम बैठक शुरू हो गई है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में हर जिले के विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले दावेदारों के नाम पर चर्चा होनी है, इस मीटिंग का मुख्य मकसद स्थानीय स्तर पर दावेदारों के नाम पर फीडबैक लेना और सहमति बनाना है।

  • 24 Sept 2025 2:44 PM IST

    सड़क पर चल रही थीं गाड़ियां, अचानक बीचोबीच बन गया 'पाताललोक', दहला देगा बैंकॉक का ये VIDEO

    बैंकॉक से आए इस खौफनाक वीडियो में सड़क का बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे धंसता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे कई बिजली के खंभे गिर गए और पानी की पाइपलाइन टूट गई, गड्ढा बड़ा होता गया और चार लेन वाली सड़क पूरी तरह से कट गई, कार सवार लोगों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

  • 24 Sept 2025 2:32 PM IST

    मंच छोड़ स्कूटी पर पान खाने निकले लंकापति..रामलीला में रावण का अनोखा अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

    सहारनपुर की ऐतिहासिक रामलीला में इस बार रावण का अंदाज़ कुछ ऐसा दिखा कि लोग ठहाके लगाते-लगाते लोटपोट हो गए। स्कूटी पर बैठकर पान खाने निकले ‘लंकापति’ का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग तरह-तरह के मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

  • 24 Sept 2025 2:20 PM IST

    'जाति' को जाना ही होगा...यूपी में शुरू हुई मुहिम से किसे ऐतराज होगा?

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 'जातिवाद' को बढ़ावा देने वाले सभी आयोजनों और प्रतीकों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिसका आधार इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक आदेश है। बहस, इस बात पर है क‍ि क्‍या सरकारी आदेश से जातिवाद की जड़ों को उखाड़ा जा सकता है? क्‍या जातियों की खुराक पाकर खड़ी हुई पार्टियां इस मुहिम से जुड़ेंगी

  • 24 Sept 2025 2:03 PM IST

    लेह में हिंसक हुआ आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर फूंका, सोनम वांगचुक 15 दिन से भूख हड़ताल पर

    केंद्र सरकार ने 2019 में आर्टिकल 370 को हटा दिया था, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश बना दिए थे, सरकार ने उस समय कहा था कि राज्य के हालात सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

  • 24 Sept 2025 1:44 PM IST

    खंडवा हत्याकांड: पति ही निकला मास्टरमाइंड, क्राइम पेट्रोल देख बनाया था प्लान

    मध्य प्रदेश के खंडवा में दंपति के साथ लूट और महिला की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड महिला का पति ही निकला है, पति ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा था और उसी से प्रेरणा लेकर इस हत्याकांड की पूरी साजिश रची थी।

Created On :   24 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story