Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 Sept 2025 1:34 PM IST

    रतलाम में शहर काजी की अपील, अपने बच्चों को गरबा में जाने से रोकें मुस्लिम, ये दीनी लिहाज से भी सही नहीं

    रतलाम काजी ने तमाम घर के बड़ों-बुजुर्गों से गुजारिश की है कि अपने बच्चों को गरबा आयोजनों में जाने से रोकें, क्योंकि यह दीनी लिहाज से भी कतई दुरुस्त नहीं हैं।

  • 24 Sept 2025 1:27 PM IST

    आगर मालवा से 2 तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख रुपये मूल्य की ड्रग जब्त

    मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और दोनों के पास से 14 लाख रुपये मूल्य की ड्रग जब्त की है, फिलहाल पुलिस दोनों से पछताछ कर रही है

  • 24 Sept 2025 1:19 PM IST

    डॉक्टरी में कुछ नहीं रखा, स्कूली लड़कों को ट्रेनी डॉक्टर ने दी अजीब सलाह

    छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में एमएलसी के लिए आए लड़कों से ट्रेनी डॉक्टर सानिध्य दुबे ने बातचीत में कहा, डॉक्टरी में क्या रखा है? चरस-गांजा बेचकर 30-40 करोड़ अंदर करो और फिर चुनाव लड़ो, डॉक्टर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

  • 24 Sept 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 24-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.32 रुपये प्रति लीटर है। कल, 23 ​​सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।

  • 24 Sept 2025 1:00 PM IST

    केरल में सुपरस्टार मोहनलाल का जोरदार स्वागत की तैयारी, राज्य सरकार करेगी भव्य आयोजन

    दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर केरल में सुपरस्टार मोहनलाल के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। राज्य सरकार ने इस मौके को यादगार बनाने के लिए भव्य और सितारों से सजे समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है। राज्य के संस्कृति और फिल्म मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को बताया कि यह केरल के लिए एक गर्व का पल है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मोहनलाल ने हमें पूरे देश में गर्व महसूस कराया है। उनका यह पुरस्कार केरल के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। हम इस समारोह को शानदार बनाएंगे, जिसमें देश के कई बड़े कलाकार और हस्तियां शामिल होंगी।''

  • 24 Sept 2025 12:50 PM IST

    आरबीआई की बैंकों से अपील, अनक्लेम डिपॉजिट को लौटाने के लिए प्रयास तेज करें

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से अपील की है कि 67,000 करोड़ रुपए से अधिक से अनक्लेम डिपॉजिट उनके सही मालिकों को लौटाने के प्रयास तेज करें। अनक्लेम डिपॉजिट में निष्क्रिय बचत खाते और चालू खाते, मैच्योर हो चुकी एफडी, अनक्लेम डिविडेंड, ब्याज वारंट और बीमा आय शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन निष्क्रिय खातों के मालिकों का पता लगाने और उनका निपटान करने के लिए ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अक्टूबर से दिसंबर तक एक विशेष आउटरीच पहल की योजना बनाई गई है। दस वर्षों तक निष्क्रिय रहने वाले बचत और चालू खातों में शेष राशि या मैच्योरिटी डेट से दस वर्षों के भीतर क्लेम न किए गए एफडी को अनक्लेम डिपॉजिट के रूप में वर्गीकृत किया जाता है और बाद में बैंकों द्वारा केंद्रीय बैंक द्वारा संचालित डीईए कोष में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

  • 24 Sept 2025 12:40 PM IST

    माही से 25 सितंबर का खास कनेक्शन, 200वें वनडे मैच में बतौर कप्तान बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

    'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वभाव, सूझबूझ और निर्णायक फैसलों के लिए जाना जाता है, जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 के अलावा, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत को खिताब जिताया। दोस्तों के बीच माही नाम से फेमस धोनी के साथ ही 25 सितंबर का दिन हर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है। साल 2018 में इसी दिन माही अपने 200वें वनडे मुकाबले में कप्तानी करने उतरे थे। इसी के साथ धोनी 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने। यह बतौर कप्तान उनका आखिरी वनडे मैच भी था।

  • 24 Sept 2025 12:35 PM IST

    लोक कल्याण के आगे गोरक्षपीठ ने कभी नहीं की परंपरा की परवाह

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में थे। इस दौरान उन्होंने एक्सपोमार्ट जाकर 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 'यूपी ट्रेड शो' की तैयारियों का निरीक्षण किया। चंद रोज बाद भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नोएडा में होंगे। अवसर होगा एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण का। मार्च 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से सीएम योगी विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण, समीक्षा बैठकों के लिए करीब 20 बार नोएडा जा चुके होंगे।

  • 24 Sept 2025 12:10 PM IST

    कैमूर तेज रफ्तार ट्रक होटल में जा घुसा, एक की मौत, दो घायल

    बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राजस्थान से टाइल्स लेकर आ रहा एक ट्रक रोड पर खड़े तीन वाहनों से टकराकर एक होटल में जा घुसा। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर मुठानी के पास हुआ, जब टाइल्स लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को टक्कर मारकर एक होटल में जा घुसा। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों का पास के अस्पताल में इलाज जारी है।

  • 24 Sept 2025 12:00 PM IST

    'पोन्नियिन सेलवन 2' के गाने से जुड़े विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने दी रहमान को राहत, 2 करोड़ रुपए जमा करने का आदेश टला

    दिल्ली हाई कोर्ट ने 'पोन्नियिन सेलवन-2' के लोकप्रिय गाने 'वीरा राजा वीरा' से जुड़े कॉपीराइट विवाद में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले में संगीतकार ए.आर. रहमान पर एक जज द्वारा जारी किया गया अंतरिम रोक आदेश अब दो जजों की बेंच ने रद्द कर दिया है। यह विवाद जूनियर डागर ब्रदर्स की शास्त्रीय रचना 'शिव स्तुति' के कथित उपयोग को लेकर शुरू हुआ था। इस मामले में पद्मश्री सम्मानित शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया था कि फिल्म के इस गीत की धुन उनके परिवार की प्राचीन रचना की हूबहू नकल है, जबकि ए.आर. रहमान और निर्माताओं ने इसे पूरी तरह मौलिक और स्वतंत्र कृति बताया था।

Created On :   24 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story