Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
25 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 25 July 2025 1:15 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 25-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत

    मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 24 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  • 25 July 2025 1:05 PM IST

    मध्यप्रदेश में आज 25-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.38 रुपये प्रति लीटर है। कल, 24 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।

  • 25 July 2025 12:57 PM IST

    सोमवार से संसद को सुचारू चलाने पर सहमति बनी

    संसद का मानसून सत्र चल रहा है, हालांकि कि ये सत्र काफी हंगामेदार रहा है। ऐसे में सत्र नियमित रूप से चलाने को लेकर आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। सर्वदलीय बैठक में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ हुई बैठक में सत्र चलाने को लेकर सहमति बनी।

  • 25 July 2025 12:41 PM IST

    2011 सौम्या रेप एंड मर्डर का आरोपी गोविंदाचामी जेल से हुआ फरार

    साल 2011 के सौम्या बलात्कार और हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी गोविंदाचामी जेल से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह केरल की हाई सिक्योरिटी वाली कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उसे कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिया गया।

  • 25 July 2025 12:29 PM IST

    राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इससे पहले हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

  • 25 July 2025 12:14 PM IST

    गाजियाबाद में गोदाम में लगी भीषण आग

    गाजियाबाद के शिब्बनपुरा में सुबह एक गत्ते के गोदाम में आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गोदाम में गत्ते रखे होने के कारण आग तेजी से फैली। यह आग जितेंद्र एंटरप्राइज के गोदाम में लगी थी जिसे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने पानी डालकर बुझा दिया।

  • 25 July 2025 12:01 PM IST

    गैंगस्टर नवीन खाती गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन खाती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 4 पिस्टल व 23 कारतूस बरामद किए। नवीन खाती पर बदमाशों को हथियार बेचने का आरोप है। जिन दो लोगों को इसने हथियार बेचे थे, वे पुलिस की पकड़ में आए।

  • 25 July 2025 11:50 AM IST

    चांदी की कीमत घटी

    चांदी की कीमत 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है और यह अपने उच्चतम है। लेकिन, आज सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 1100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,17,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 25 July 2025 11:38 AM IST

    सोने की कीमत कम हुई

    सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें लगातार आसमान पर चढ़ी हुई हैं फिलहाल, सप्ताह के पांचवें दिन कुछ राहत देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। 

  • 25 July 2025 11:19 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज बैंगलोर में पेट्रोल और डीजल 07-07 पैसे कम होकर क्रमश: 102.92 रुपए और 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 17-17 पैसे घटकर क्रमश: 100.94 रुपए और 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में भी पेट्रोल 04 पैसे और डीजल 05 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 94.69 रुपए और 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल और डीजल 13-13 पैसे बढ़कर क्रमश: 105.73 रुपए और 91.96 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Created On :   25 July 2025 8:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story