Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 July 2025 11:06 AM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने का मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। आज (25 जुलाई 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 69.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 68.78 डॉलर प्रति बैरल थी।
- 25 July 2025 10:57 AM IST
गैंगस्टर नवीन खाती गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन खाती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 4 पिस्टल व 23 कारतूस बरामद किए। नवीन खाती पर बदमाशों को हथियार बेचने का आरोप है। जिन दो लोगों को इसने हथियार बेचे थे, वे पुलिस की पकड़ में आए।
- 25 July 2025 10:47 AM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार को 17 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 86.57 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 25 July 2025 10:35 AM IST
निफ्टी 24960 के नीचे खुला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (25 जुलाई 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान निफ्टी 111.05 अंक यानि कि 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,951.05 के स्तर पर खुला।
- 25 July 2025 10:25 AM IST
सेंसेक्स में 295 अंकों की गिरावट
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (25 जुलाई 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 295.44 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,888.73 के स्तर पर खुला।
- 25 July 2025 10:15 AM IST
राजस्थान स्कूल हादसे पर गहलोत की प्रतिक्रिया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। गहलोत ने कहा कि झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।
- 25 July 2025 10:04 AM IST
राजस्थान के झालावाड़ में गिरी सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़े हादसे की घबर सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के बच्चे छत गिरने के शिकार बन गए हैं। हादसे के चलते 4 बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं, 8 घायल हैं और दर्जनों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस समय क्लास के अंदर 60 बच्चे मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बच्चों को बाहर निकालने का काम जारी है।
- 25 July 2025 9:53 AM IST
इजरायल ने गाजा युद्धविराम वार्ता के लिए अपनी टीम को दोहा से वापस बुलाया
इजरायल ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर कतर की राजधानी दोहा में चल रही वार्ता के लिए अपनी टीम को वापस बुलाने का फैसला लिया है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला हमास की ओर से मध्यस्थों के प्रस्ताव पर दी गई प्रतिक्रिया के बाद लिया गया।
- 25 July 2025 9:47 AM IST
अभिषेक बनर्जी ने चेन्नई में अपनी पहली तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू की
अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने चेन्नई में अपनी पहली तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक सूत्र ने बताया: “चेन्नई और कलपक्कम अभिषेक की बचपन की यादों में एक खास जगह रखते हैं। स्थानीय खाना, समुद्र, मानसून की बारिश—ये सब उन्हें जाना-पहचाना सा लगता है।” खड़गपुर में जन्मे अभिषेक तटीय कस्बे कलपक्कम में पले-बढ़े हैं। यह कस्बा चेन्नई से एक घंटे की दूरी पर स्थित है। एक्टर ने अपना बचपन तमिलनाडु में बिताया है।
- 25 July 2025 9:38 AM IST
सावरकर पर टिप्पणी मामला राहुल गांधी के बयान पर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में यूपी सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है। यूपी सरकार ने अपने हलफनामे में कहा कि जांच से राहुल गांधी के बयानों की पुष्टि होती है, जो पूर्व नियोजित तरीके से नफरत फैलाने का संकेत देते हैं।
Created On :   25 July 2025 8:08 AM IST