Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Jun 2025 2:24 PM IST
बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी
बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगनापार में बाइक की हेडलाइट टूटने पर उपजे विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुंगनापार में 47 वर्षीय भोजराज दर्शमा की हत्या का मामला सामने आया है।
- 25 Jun 2025 2:15 PM IST
बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत
बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परासिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई।
- 25 Jun 2025 2:05 PM IST
तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर की दीवार से भिड़ा
मझगवां थाना अंतर्गत चित्रकूट मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने घर में घुस गया, जिससे भारी नुकसान हो गया, पर कोई जनहानि नहीं हुई।
- 25 Jun 2025 1:55 PM IST
सलाखों के पीछे पहुंचा इनामी आरोपी, गोली कांड में चल रहा था फरार
कोठी थाना क्षेत्र के लोखरिहा में 17 मई की रात को लोकेन्द्र सिंह पर कट्टे से फायर कर हत्या की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपी अनुराग पुत्र दलवीर सिंह 21 वर्ष, को पुलिस ने एक दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- 25 Jun 2025 1:45 PM IST
मासूम चचेरी बहन से रेप का आरोपी भेजा गया जेल
उचेहरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को जामुन खिलाने के बहाने 4 वर्षीय चचेरी बहन को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- 25 Jun 2025 1:35 PM IST
विधवा महिला के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
शादी का वादा कर 5 साल तक विधवा महिला का दैहिक शोषण करने के बाद रिश्ता तोड़ने और डराने-धमकाने के आरोप पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
- 25 Jun 2025 1:25 PM IST
सभापुर थाना अंतर्गत बिरसिंहपुर के मेन मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग
सभापुर थाना अंतर्गत बिरसिंहपुर बाजार के एक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया, तो वहीं कई घंटों तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
- 25 Jun 2025 1:14 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 25-जून-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 जून 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.74 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 25 Jun 2025 1:08 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 25-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 25 Jun 2025 1:02 PM IST
अमेरिकी विदेश विभाग की एडवाइजरी
एडवाइजरी में कहा गया है कि माओवादी या नक्सलवादी भारत के एक बड़े क्षेत्र में सक्रिय हैं। जो पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। प्रभावित राज्यों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और ओडिशा शामिल हैं।
Created On :   25 Jun 2025 8:00 AM IST